RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

शारदीय नवरात्रि: जानिये बंगाल में होती हैं कौन सी दो तरह की दुर्गा पूजा

शारदीय नवरात्रि: जानिये बंगाल में होती हैं कौन सी दो तरह की दुर्गा पूजा

शारदीय नवरात्रि: जानिये बंगाल में होती हैं कौन सी दो तरह की दुर्गा पूजा
Visual Archive

शारदीय नवरात्रि: जानिये बंगाल में होती हैं कौन सी दो तरह की दुर्गा पूजा

शारदीय नवरात्रि: जानिये बंगाल में होती हैं कौन सी दो तरह की दुर्गा पूजा

शारदीय नवरात्रि आरम्भ हो चुकी है और देश भर में दुर्गा पूजा की धूम है. ऐसे में आप दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता गए हैं तो आप जान जाएंगे कि इसे ‘खुशी का शहर’ क्यों कहा जाता है। पश्चिम बंगाल का पूरा राज्य खुली बांहों और दिलों में एक-दूसरे के साथ रहने की अतुलनीय भावनाओं के साथ मां दुर्गा के स्वागत में जुट जाता है।
उत्तरी कोलकाता के ताला और बागबाज़ार से लेकर दक्षिण के नकताला और बेहाला पंडाल तक, कोलकाता की सड़कों करोड़ों श्रद्धालुओं से जगमगाती रहती हैं।
इस सबन्ध में ज्योतिषाचार्य आलोक से बात हुयी तो वह बताते हैं- हालांकि, पूजा जैसी भी दिखे, लेकिन जब परंपराओं का पालन करने की बात आती है, तो कोई पीछे नहीं रहता। धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा, कोलकाता में दुर्गा पूजा की अपनी ट्रेडमार्क विशेषताएं हैं जो इसे सबसे और ज़्यादा अलग बनाती हैं। आप शायद ही जानते हों कि कोलकाता में दो तरह की दुर्गा पूजा मनाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें-मॉं चंद्रघंटा : नवरात्रि की तृतीय देवी

आचार्य आलोक बताते हैं कि पश्चिम बंगाल में दो तरह की दुर्गा पूजा मानाने का रिवाज़ है- एक पारा और दूसरी बारिर।

क्या है पारा दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा का मतलब सिर्फ पंडाल नहीं होता। कोलकाता में दो तरह की दुर्गा पूजा मनाई जाती हैं। रस्मों के अलावा ये दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। एक ‘पारा’ यानी स्थानीय पूजा जो रोशनी, डिज़ाइन, थीम, विचारों और भीड़ का एक भव्य शो है। ये पूजा पंडालों और कम्यूनिटी हॉल्स में होती है।

क्या है बारिर दुर्गा पूजा
वहीं, दूसरी ओर है बारिर मतलब घर में पूजा। इस पूजा का एक घरेलू प्रभाव होता है और ये घर वापसी की भावना के साथ लोगों को अपनी जड़ों के करीब लाती है। इस तरह की पूजा उत्तरी कोलकाता के पुराने घरों या फिर दक्षिण कोलकाता के धनी घरों में होती है।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 1, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

नवमी पर कन्या पूजन क्यों किया जाता है? जानिए असली वजह

नवमी पर कन्या पूजन क्यों किया जाता है? जानिए असली वजह नवरात्रि के अंत दिनों — विशेषकर अष्टमी और नवमी — पर किए जाने वाला कन्या पूजन हिंदू…

Read now
Astrology

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।भारत…

Read now
Hinduism

दीघा में श्री जगन्नाथ धाम: समुद्र किनारे उभरा नया आध्यात्मिक चमत्कार

दीघा में श्री जगन्नाथ धाम: समुद्र किनारे उभरा नया आध्यात्मिक चमत्कार पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय समुद्री पर्यटन स्थल दीघा अब एक नये आध्यात्मिक युग की शुरुआत कर रहा…

Read now