RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विश्व मानवता के लिए गायत्री परिवार का प्रयास सराहनीय

विश्व मानवता के लिए गायत्री परिवार का प्रयास सराहनीय

विश्व मानवता के लिए गायत्री परिवार का प्रयास सराहनीय
Visual Archive

विश्व मानवता के लिए गायत्री परिवार का प्रयास सराहनीय

विश्व मानवता के लिए गायत्री परिवार का प्रयास सराहनीय : सर डोमिनिक


हरिद्वार १८ अगस्त। भारत में ब्रिटिश के उच्चायुक्त डोमिनिक एस्क्विथ सपत्नीक आज अपने निजी दौरे में देवभूमि उत्तराखंड स्थित देव सस्कृति विश्व विद्यालय पहुँचे। २०१६ से भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत डोमिनिक एवं उनकी पत्नी लुईस के प्रथम बार देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुँचने पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्थित मृत्युंजय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने विश्वविद्यालय और शांतिकुंज परिवार की ओर से मन्त्र दुपट्टा एवं परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट कर उनका सम्मान किया और विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए कहा, हम विद्यार्थियों में आत्मनिर्माण से समाज निर्माण तक के विकास की भावना जगाने का प्रयास करते हैं। डॉ. चिन्मय ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को लेकर हम परम पूज्य गुरुदेव के युगनिर्माण के लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। विश्वविद्यालय की छोटी सी यात्रा में अब तक अनेक पड़ाव सफतला पूर्वक पार कर चुके हैं। उन्होंने शांतिकुंज द्वारा चलाये जा रहे वृक्षगंगा अभियान के बारे में भी जानकारी दी और तरु प्रसाद के रूप में रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर डोमिनिक को पुनः विश्वविद्यालय आने का न्योता दिया।

ये भी पढ़ें – ब्रह्माकुमारीज करेगा अंतर्राष्ट्रीय मैराथन का आयोजन


इस अवसर पर डोमिनिक ने देवभूमि उत्तराखण्ड के साथ देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की अपनी यात्रा को ऐतिहासिक बताया। शिक्षण और संस्कृति के लिए किये जा रहेकार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा वर्तमान युग में शिक्षण के साथ उच्च आदर्शों को विद्यार्थियों में प्रतिस्थापित करने वाला यह विवि अपने आपमें अनोखा है। निश्चय ही भावी पीढ़ी के निर्माण में यह विवि नींव का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि देवसंस्कृति विश्वविद्यालय का वातावरण सच में स्वर्ग सा है। उन्होंने डॉ. चिन्मय जी के आमन्त्रण को स्वीकार करते हुए पुनः आने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति शरद पारधी, कुलसचिव सन्दीप कुमार सहित विश्वविद्यालय परिवार, शांतिकुंज व ब्रह्मवर्चस् परिवार उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. गोपाल शर्मा ने किया।

Must Watch – “Science of Compassion” – A Documentary on Amma, Sri Mata Amritanandamayi Devi

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World August 18, 2017 2 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *