गोकुल में रोजाना होगी अब यमुना आरती : शरद पूर्णिमा से भव्य शुभारम्भ
ब्रज में होने वाला है एक खास आयोजन। गोकुल में कान्हा के चाहने वालों को मिलने वाला है एक दिव्य अवसर। शरद पूर्णिमा के दिन से गोकुल के ब्रह्माण्ड घाट पर शुरू होने जा रही है नित्य आरती। मां यमुना के दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए ये शुरूआत उनकी मनोकामना पूर्ण होने जैसी है। २४ अक्टूबर २०१८ से हर दिन गोकुल के ब्रह्माण्ड घाट पर होगी यमुना मइया की आरती।
कुशलोपरान्त नन्दनन्दन आनन्दकंद श्री बालकृष्ण लाल की परमपावन बृज भूमि के अवतरण स्थल श्री धाम गोकुल एवं सुललित बाल लीलाओं से ओतप्रोत रमणरेती के आकर्षण का केन्द्र मिट्टी खाने के बहाने मैया यशोदा को अपने मुख में ब्रह्मांड दर्शन जिस भूमि पर हुआ।
यमुना पुलिन के उसी सुरम्य ब्रह्मांड घाट से रासबिहारी की प्रिय आश्विन रासपूर्णिमा 24 अक्टूबर (शरद पूर्णिमा) संवत्सर – 2075 से स्थानीय एवं देश विदेश के अनुरागी भक्तों के विशेष प्रेमाग्रह की दीर्घकालीन भावना को साकार करने हेतू, परमपूज्य सद्गुरु देव महामंडलेश्वर स्वामी कार्ष्णि गुरुशरणानंद जी महाराज एवं भारत वर्ष की अनेक बिभूतियों के सान्निध्य में श्री गणेशादि पूजन,श्री यमुना हवन एवं आशीर्वचन के साथ “नित्य श्री यमुना आरती “का भव्य शुभारम्भ होगा।

कार्यक्रम – 24-10-2018,आश्विन शुक्ल रासपूर्णिमा ( शरद पूर्णिमा ) 2075
सायं – 4:30 से 6:15 तक
कार्यक्रम स्थल -श्री गुरुकार्ष्णि उदासीन स्वर्गाश्रम,ब्रह्मांड घाट, महावन मथुरा उत्तर प्रदेश ।
कार्यक्रल का FACEBOOK LIVE इस पेज पर देंखे – https://www.facebook.com/YamunaAarti/
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Leave a Reply