RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

मंदिर, मस्जिद, चर्च और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों तथा चैरिटेबल संस्‍थाओं पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

मंदिर, मस्जिद, चर्च और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों तथा चैरिटेबल संस्‍थाओं पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

मंदिर, मस्जिद, चर्च और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों तथा चैरिटेबल संस्‍थाओं पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश
Visual Archive

मंदिर, मस्जिद, चर्च और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों तथा चैरिटेबल संस्‍थाओं पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

मंदिर, मस्जिद, चर्च और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों तथा चैरिटेबल संस्‍थाओं पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

  • केंद्र और राज्य सरकारों के साथ कोर्ट भी धार्मिक स्थलों की देखभाल के लिए जवाबदेह
  • ‘धार्मिक और चैरिटेबल संस्थानों की रिपोर्ट जिला जज हाई कोर्ट में भेजेंगे’ – सुप्रीम कोर्ट
  • जिला जज की रिपोर्ट को हाई कोर्ट में पीआईएल की तरह लेने का आदेश दिया सुप्रीम कोर्ट ने
  • देश में मौजूद धार्मिक स्थलों की संख्या के हिसाब से इससे कोर्ट पर अतिरिक्त दबाव बनेगा

नई दिल्‍ली : सुप्रीम कोर्ट ने देश के लाखों धार्मिक स्थानों – मंदिरों, मस्जिदों और चर्चों में साफ-सफाई, उनकी संपत्तियों और इन जगहों पर आने जाने वालों का लेखा-जोखा और धार्मिक स्थलों में आने वालों को होने वाली परेशानी पर कड़ा रूख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे किसी भी मामले को जनहित याचिका के तौर लिए जाने का निर्देश दिया है। यह आदेश अब मंदिर, मस्जिद, चर्च और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों तथा चैरिटेबल संस्‍थाओं पर भी लागू होगा। 

सुप्रीम कोर्ट ने जिला मजिस्‍ट्रेट को धार्मिक स्थानों की साफ-सफाई, लोगों को आने वाली परेशानियों, कुप्रबंधन और श्रद्धालुओं के चढ़ावों के सही उपयोग से जुड़ी शिकायतों की जांच का निर्देश दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि ये आदेश सभी धार्मिक स्‍थलों पर लागू होगा और इसमें धार्मिक आधार पर किसी तरह का भेद नहीं किया जाएगा।

देश में मौजूदा आंकड़ों के अनुसार 20 लाख से अधिक हिंदू-बौद्ध और जैन मंदिर हैं, और तकरीबन तीन लाख मस्जिदें हैं। साथ ही हजारों चर्च और गुरुद्वारा भी हैं। कोर्ट ने जिलाधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट अपने राज्‍यों के हाई कोर्ट में पेश करने को कहा। इन रिपोर्ट्स को जनहित याचिकाओं के तौर पर लिए जाने का निर्देश भी दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस आदर्श गोयल और एस अब्‍दुल नजीर ने पिछले महीने यह आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट का इस आदेश से  हालांकि न्‍यायालयों का काम बढ़ सकता है। देश में पहले से ही 3 करोड़ से अधिक मामले अदालतों में लंबित हैं। देशभर की अदालतों में 23,000 से अधिक जगह भी खाली हैं

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World August 23, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Buddhism

Exclusive Report : जीएसटी के “प्रसाद” से धर्मस्थलों को परेशानी

नई दिल्ली, 12 जुलाई : “सरकार लोगों को बरगला रही है…हालांकि प्रसाद या लंगर पर जीएसटी नहीं लगाकर उन्होंने ठीक किया है लेकिन धार्मिक आयोजनों, या अनुष्ठानों पर भी…

Read now
Buddhism

AI रोबोट बने बौद्ध भिक्षु! दक्षिण कोरिया और जापान में धर्म और टेक्नोलॉजी का अनोखा संगम

एक मंदिर में भिक्षु मंत्र जाप कर रहे हैं, श्रद्धालु ध्यान में बैठे हैं और उनके बीच एक इंसान नहीं बल्कि एक AI रोबोट हाथ जोड़कर प्रार्थना कर…

Read now
News

मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा क्यों ज़रूरी हैं?

मानव सभ्यता के इतिहास में धार्मिक स्थल केवल पूजा-पाठ के केंद्र नहीं रहे हैं, बल्कि वे समाज, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के निर्माण के आधार स्तंभ भी रहे…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *