RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

शांतिकुंज परिवार ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में छठवें दिन बहाया पसीना

शांतिकुंज परिवार ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में छठवें दिन बहाया पसीना

शांतिकुंज परिवार ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में छठवें दिन बहाया पसीना
Visual Archive

शांतिकुंज परिवार ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में छठवें दिन बहाया पसीना

शांतिकुंज परिवार ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में छठवें दिन बहाया पसीना

हरिद्वार 20 सितम्बर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा घोषित किया गया है। इस स्वच्छता अभियान में प्रारंभ से लेकर लगातार छठवें दिन शांतिकुंज परिवार ने पसीना बहाया। शांतिकुंज के पीतवस्त्रधारी साधकों ने अब तक पंतद्वीप, सप्तऋषि चुंगी से लेकर सप्तऋषि आश्रम आदि के सड़क के दोनों ओर जमे कूड़ा-कचरा एकत्रित किया, साथ ही लंबे-लंबे घासों व झाड़ियों को काटा। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता-सेवा पखवाडा के तहत शांतिकुंज के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने की प्रेरणा शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने दी। शैलदीदी ने कहा कि हमारे आसपास स्वच्छता रहेगी, तभी हमारा तन एवं मन स्वस्थ रहेगा। वहीं गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या जी के दिशा निर्देशन में 23 सितम्बर व 2 अक्टूबर को देश-विदेश के गायत्री परिजन एक साथ दो घंटे का सामूहिक स्वच्छता अभियान हेतु श्रमदान करेगा।

शातिकुंज मीडिया विभाग ने बताया कि शांतिकुंज के शताधिक स्वयंसेवक प्रतिदिन सायं सफाई अभियान चलाता हैं। जहाँ पूर्व चयनित स्थान से कूड़े-कचरे एकत्रित कर उसे ट्रेक्टर में भरा जाता है, जिसे निर्धारित स्थानों तक पहुंचा दिया जाता है। इस अभियान में शांतिकुंज अंतेवासी कार्यकर्त्ता भाई-बहिन, विभिन्न शिविरों में आये साधकगण सम्मिलित होते हैं। व्यवस्थापक श्री शिवप्रसाद मिश्र, श्री हरिमोहन गुप्ता, श्री विष्णु मित्तल, रचनात्मक प्रकोष्ठ प्रभारी श्री केदार प्रसाद दुबे, श्री श्याम बिहारी दुबे आदि के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World September 20, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुंभ: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की छावनी में धर्म ध्वजा स्थापित

हरिद्वार, 23 मार्च; नीलधारा स्थित चंडीटापू में मंगलवार को पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की छावनी में उनके प्रतिनिधि प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी और मेलाधिकारी दीपक…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुम्भ: 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का काम पूरा हो-गढ़वाल आयुक्त

हरिद्वार,16 मार्च;  उत्तराखंड के गढ़वाल मण्डल आयुक्त रविनाथ रमन ने सोमवार को कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *