RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

11 जून से खुलेगा प्रसिद्ध बालाजी मंदिर, हर दिन 6,000 भक्त कर पाएंगे दर्शन

11 जून से खुलेगा प्रसिद्ध बालाजी मंदिर, हर दिन 6,000 भक्त कर पाएंगे दर्शन

11 जून से खुलेगा प्रसिद्ध बालाजी मंदिर, हर दिन 6,000 भक्त कर पाएंगे दर्शन
Visual Archive

11 जून से खुलेगा प्रसिद्ध बालाजी मंदिर, हर दिन 6,000 भक्त कर पाएंगे दर्शन

तिरूपति, 6 जून; तिरूमला के पास भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर को 11 जून को खोल दिया जाएगा लेकिन हर दिन सीमित संख्या में ही भक्त दर्शन कर पाएंगे । लॉकडाउन के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया था।



प्राचीन मंदिर का प्रबंधन देखने वाले तिरूमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर केवल 6,000 श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी जाएगी ।

इस दौरान श्रद्धालु आपस में दूरी बनाए रखेंगे और उन्हें मास्क भी पहनना होगा । आम दिनों में यहां 60,000 से ज्यादा लोग एक दिन में दर्शन के लिए आते हैं ।

इस बीच, मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन में अभी तक दो हजार साल पुराने इस मंदिर को करीब 500 करोड़ रूपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

टीटीडी के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी, कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए वी धर्मा रेड्डी ने तिरूमला में संवाददता सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर 20 मार्च से ही बंद है और 11 जून से पाबंदी खत्म हो रही है। हर दिन सुबह से 13 घंटे के लिए हर घंटे केवल 500 से कम लोगों को ही जाने की अनुमति होगी ।

उन्होंने कहा कि 10 साल के कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक के बुजुर्गों को मंदिर में जाने की इजाजत नहीं होगी। श्रद्धालुओं को संभालने के काम में जुटे टीटीडी के सारे कर्मचारी पीपीई किट पहने रहेंगे।

यह भी पढ़ें-1 जून से कर्नाटक में खुलेंगे मंदिर, जानें-कैसे कर पाएंगे दर्शन

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को अनुमति देने के पहले टीटीडी देखेगा कि वे कहां से आए हैं । इसके अलावा औचक तौर पर कोविड-19 की जांच भी होगी। बुखार के लक्षण पाए जाने पर उन्हें पृथक-वास के लिए भेज दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हर दिन दर्शन के लिए कुल 3,000 विशेष टिकट ऑनालाइन तरीके से उपलब्ध होंगे। एक टिकट की कीमत 300 रुपये होगी ।



दर्शन के लिए बाकी 3,000 कोटा इससे अलग होगा और श्रद्धालु उपलब्ध समय के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री आठ जून से शुरू होगी।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta June 6, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं?

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं? भारत एक ऐसा देश है जिसकी रगों में आध्यात्मिकता बहती है। यहाँ के मंदिर सिर्फ पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि…

Read now
Hinduism

चेहरे पर मास्क और हाथ में सैनिटाइज़र लेकर श्रद्धालुओं ने किये तिरुपति के दर्शन

तिरुपति, 12 जून;  कोविड -19 महामारी के कारण 80 दिनों के लॉकडाउन के बाद गुरुवार को तिरुपति मंदिर फिर से खुल गया, इस प्रवेश द्वार में जगह-जगह विस्तृत…

Read now
Hinduism

अब वीडियो-कॉन्‍फ्रेंसिंग से तय होंगे इस सबसे अमीर मंदिर के फैसले

तिरुपति, 29 मई;  कोरोना वायरस ने भक्‍तों के लिए मंदिरों के दरवाजे तक बंद कर दिए हैं लेकिन मंदिरों की व्‍यवस्‍थाओं संबंधी निर्णयों को ज्‍यादा समय तक नहीं…

Read now