RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हरिद्वार में अगले साल निर्धारित समय पर लगेगा आस्था का ‘महाकुंभ’

हरिद्वार में अगले साल निर्धारित समय पर लगेगा आस्था का ‘महाकुंभ’

हरिद्वार में अगले साल निर्धारित समय पर लगेगा आस्था का ‘महाकुंभ’
Visual Archive

हरिद्वार में अगले साल निर्धारित समय पर लगेगा आस्था का ‘महाकुंभ’

देहरादून, 27 जून;  साल 202 1  में  हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ का आयोजन परंपरा के अनुरूप निर्धारित समय पर होगा, लेकिन महाकुम्भ के स्वरूप और स्तर के संबंध में उत्तराखंड सरकार आगामी फरवरी में तत्कालीन परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लेगी.



रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और अखाड़ा परिषद के संत महात्माओं की बैठक में महाकुंभ मेला 2021 के संबंध में विचार विमर्श किया गया.

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के बाद अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरीगिरी महाराज ने बताया कि उनकी सभी अखाड़ों के संतों के साथ चर्चा हुई है और सभी ने इस बात पर सहमति दी है कि ज्योतिष गणना के अनुसार महाकुंभ मेले का आयोजन निर्धारित समय पर ही हो.

यह भी पढ़ें-अयोध्या: रामजन्मभूमि परिसर में भगवान शशांक शेखर का 28 साल बाद रुद्राभिषेक

हालांकि, उन्होंने कहा कि महाकुंभ का स्वरूप क्या हो और यह किस स्तर का हो, इस पर राज्य सरकार द्वारा अगले वर्ष फरवरी माह में तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाए. मुख्यमंत्री रावत ने सहयोग के लिए संत समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परंपराओं का ध्यान रखते हुए अगले वर्ष कुंभ मेले का आयोजन समय पर होगा.



कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर अगले साल होने वाले महाकुंभ मेले के आयोजन को लेकर संशय के बादल घिरे हुए थे जो इस बैठक के बाद साफ हो गए हैं.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta June 27, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

श्रद्धा का प्रसाद: जबलपुर की अनोखी लड्डू दुकान पर भगवान कृष्ण की दृष्टि

श्रद्धा का प्रसाद: जबलपुर की अनोखी लड्डू दुकान पर भगवान कृष्ण की दृष्टि मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अनोखी लड्डू की दुकान चर्चा का विषय बनी हुई…

Read now
Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुम्भ मेले में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

केंद्र की गाईडलाईन के अक्षरशः पालन के साथ संतों और श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरदाश्त नहीं, अधिकारियों को 75 दिन…

Read now