RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

इस बार हज यात्रा नामुमकिन: हज मंत्री मोहसिन रज़ा

इस बार हज यात्रा नामुमकिन: हज मंत्री मोहसिन रज़ा

इस बार हज यात्रा नामुमकिन: हज मंत्री मोहसिन रज़ा
Visual Archive

इस बार हज यात्रा नामुमकिन: हज मंत्री मोहसिन रज़ा

लखनऊ, 6 जून; अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रजा ने इस बार हजयात्रा होना नामुमकिन बताया है. मोहसिन रज़ा ने अपना एक वीडियो जारी कर कहा कि सऊदी अरब सरकार ने केन्द्र सरकार से इस बारे में अब तक कोई सम्पर्क भी नहीं किया है।



इस बीच कोरोना के कारण इस दिशा में हमारी भी ऐसी कोई तैयारी भी पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि यहां के लोग हज पर जा पाएंगे या नहीं। क्योंकि कोरोना की स्थित को देखकर तो साफ लग रहा है कि इस बार हज बहुत मुश्किल या यू कहें कि नामुमकिन ही है।

ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य हो केन्द्र दोनो पूरे देश में लोगों को कोरोना से सुरक्षित बनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। दूसरी तरफ सऊदी अरब सरकार के लिए भी यह बहुत बड़ी चुनौती होगी कि उनके यहां पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों से 20 से 25 लाख लोग आएंगे।

यह भी पढ़ें-जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 2020 : कैसे निकलेगी यात्रा ?

भारत से भी दो लाख लोग हज के लिए जाएंगे। उन्हें कैसे वहां रखा जाएगा। फिर उनका टीकाकरण एवं कोरोना टेस्ट कैसे होगा। यह एक अलग प्रकार की चुनौती होगी। इस तरह की परिस्थियों में हज हो पाना नामुमकीन होगा।

यही कारण है कि केन्द्र सरकार ने हमें आदेश दिया है कि जिन लोगों ने हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है अगर वे अपना पैसा वापस चाहते हैं तो फॉर्म दिए जा रहे हैं वे उसे भर कर जमा कर दें। उनका पूरा का पूरा का पैसा रिफण्ड कर दिया जाएगा।

क्योंकि इस दौरान न तो उनका टीकाकरण हो सकेगा और न उन सबका मेडिकल टेस्ट या कोरोना का टेस्ट हो पाना सम्भव हो सकेगा।



पहले सभी को सुरक्षित रखना, सबकी जान बचाना ही हम सबकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। इस कार्य में पूरा देश लगा है देश भर के सभी राज्य लगे हैं । ऐसे में मुझे नहीं लगता कि हज हो पाना सम्भव हो सकेगा।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta June 6, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Islam

बकरीद: जानिए क्या है महत्व कुर्बानी के इस पर्व का

बकरीद को हज यात्रा की समाप्ति पर मनाया जाता है। इसे बड़ी ईद भी कहते हैं। मान्यता है कि बकरीद इस्लामिक कैलेंडर की तारीख को देखे जाने वाले…

Read now
Islam

सऊदी अरब ने कोरोना वायरस की आशंका से पवित्र स्थलों की यात्रा पर रोक लगाई

दुबई, 29 फरवरी ;  सालाना हजयात्रा से कुछ महीने पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को देखते हुए सऊदी अरब ने आज इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों…

Read now
Islam

दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र की हज पॉलिसी में दिव्यांग लोगों से जुड़े नियम को चुनौती

दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र की हज पॉलिसी में दिव्यांग लोगों से जुड़े नियम को चुनौती नयी दिल्ली, 4 जनवरी; दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार की हज पॉलिसी को…

Read now