RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

राम मंदिर निर्माण के दान के लिए ट्रस्ट ने जारी की एकाउंट डिटेल्स

राम मंदिर निर्माण के दान के लिए ट्रस्ट ने जारी की एकाउंट डिटेल्स

राम मंदिर निर्माण के दान के लिए ट्रस्ट ने जारी की एकाउंट डिटेल्स
Visual Archive

राम मंदिर निर्माण के दान के लिए ट्रस्ट ने जारी की एकाउंट डिटेल्स

अयोध्या , 13 अगस्त; अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. बुधवार को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे और राम मंदिर का भूमि पूजन करते ही नींव रखी थी.



अब राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. ट्रस्ट की ओर से बुधवार को अकाउंट नंबर और अन्य जानकारी साझा की गई है, जिससे लोग दान कर सकेंगे.

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया था, अब मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. चंपत राय के मुताबिक, करोड़ों राम भक्त मंदिर निर्माण में योगदान देना चाहते हैं जिसके बाद अब ट्रस्ट की ओर से दान करने की सभी जानकारी दी जा रही है.

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से ट्वीट में लिखा गया, ‘जय श्री राम! प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर उनके भव्य और दिव्य मन्दिर के निर्माण का कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भूमिपूजन पश्चात प्रारम्भ हो गया है. श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सभी श्रीराम भक्तों का आह्वान करता है कि मन्दिर निर्माण हेतु यथाशक्ति व यथासंभव दान करें.’



गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार की ओर से ट्रस्ट का निर्माण किया गया था, जिसके पास राम मंदिर के संचालन से जुड़े अधिकार रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रस्ट की ओर से भूमि पूजन का बुलावा भेजा गया था, जिसके बाद पांच अगस्त को पीएम ने भूमि पूजन किया.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta August 13, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा?

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा? अयोध्या, जिसे भगवान राम की नगरी कहा जाता है, हर साल अपने दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए…

Read now
Hinduism

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है और इसी क्रम में 5…

Read now
Hinduism

Ram Navami 2025: अयोध्या में राम मंदिर में क्या होगा अनोखा?

Ram Navami 2025: अयोध्या में राम मंदिर में क्या होगा अनोखा? राम नवमी आने वाली है, और इस बार अयोध्या में राम मंदिर में भव्य उत्सव की तैयारियाँ…

Read now