RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

तुलसी विवाह 2020 : जानें तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त और विवाह विधि

तुलसी विवाह 2020 : जानें तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त और विवाह विधि

तुलसी विवाह 2020 : जानें तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त और विवाह विधि
Visual Archive

तुलसी विवाह 2020 : जानें तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त और विवाह विधि

हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह किया जाता है. इस साल यह एकादशी तिथि 25 नवंबर को शुरू होकर 26 तारीख को समाप्त होगी.



तुलसी विवाह का महत्व

तुलसी विवाह में माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ किया जाता है. मान्यता है कि जो व्यक्ति तुलसी विवाह का अनुष्ठान करता है उसे कन्यादान के बराबर पुण्य फल मिलता है.

तुलसी विवाह भारत के कई सारे हिस्सों में मनाया जाता है, शालिग्राम भगवान विष्णु का ही अवतार माने जाते हैं. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार तुलसी ने गुस्से में भगवान विष्णु को श्राप से पत्थर बना दिया था.

तुलसी के इस श्राप से मुक्ति के लिए भगवान विष्णु ने शालिग्राम का अवतार लिया और तुलसी से विवाह किया. तुलसी मैया को मां लक्ष्मी का अवतार माना जाता है. कुछ स्थानों पर तुलसी विवाह द्वादशी के दिन भी किया जाता है. आइए जानते हैं तुलसी विवाह का मुहूर्त और विवाह विधि

यह भी पढ़ें-तुलसी विवाह: पूजा में शामिल करें ये चीजें, यहां जानें पौराणिक कथा

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त:

एकादशी तिथि प्रारंभ – 25 नवंबर, सुबह 2:42 बजे से
एकादशी तिथि समाप्त – 26 नवंबर, सुबह 5:10 बजे तक
द्वादशी तिथि प्रारंभ – 26 नवंबर, सुबह 05 बजकर 10 मिनट से
द्वादशी तिथि समाप्त – 27 नवंबर, सुबह 07 बजकर 46 मिनट तक



विवाह की पूजन विधि

तुलसी के पौधे के चारो ओर मंडप बनाएं और तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाएं.

इसके बाद तुलसी के पौधे को श्रृंगार की चीजें अर्पित करें.

भगवान गणेश और भगवान शालिग्राम की पूजा करें.

भगवान शालिग्राम की मूर्ति का सिंहासन हाथ में लेकर तुलसीजी की सात परिक्रमा कराएं.

आरती के बाद विवाह में गाए जाने वाले मंगलगीत के साथ विवाहोत्सव पूर्ण किया जाता है.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta November 25, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

आखिर माता लक्ष्मी के वाहन के रूप में उल्लू ही क्यों चुना गया?

आखिर माता लक्ष्मी के वाहन के रूप में उल्लू ही क्यों चुना गया? दीपावली के समय जब भी हम माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र देखते हैं, तो…

Read now
Hinduism

तुलसी विवाह: पूजा में शामिल करें ये चीजें, यहां जानें पौराणिक कथा

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी मनाई जाती है. देवउठनी एकादशी को हरिप्रबोधिनी एकादशी व देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता…

Read now
Hinduism

जानिये कब है देवउठनी एकादशी, व्रत विधि और पौराणिक कथा

कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी दीपावली के बाद आती है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष…

Read now