RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

16 अगस्त से वैष्णो देवी यात्रा शुरू, रोजाना सिर्फ दो हजार यात्री होंगे शामिल

16 अगस्त से वैष्णो देवी यात्रा शुरू, रोजाना सिर्फ दो हजार यात्री होंगे शामिल

16 अगस्त से वैष्णो देवी यात्रा शुरू, रोजाना सिर्फ दो हजार यात्री होंगे शामिल
Visual Archive

16 अगस्त से वैष्णो देवी यात्रा शुरू, रोजाना सिर्फ दो हजार यात्री होंगे शामिल

जम्मू, 16 अगस्त; वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त से शुरू होगी। आठ पुजारियों और 11 श्राइन बोर्ड कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद अब इसकी एसओपी में बदलाव किया गया है। इसमें पहले सप्ताह प्रतिदिन केवल दो हजार तीर्थयात्री शामिल होंगे।



इन यात्रियों में जम्मू-कश्मीर के 1900 तथा अन्य राज्यों के 100 लोग होंगे। पहले पांच हजार लोगों को शामिल करने का प्रावधान किया गया था। बैटरी वाहन, यात्री रोपवे और हेलिकॉप्टर सेवा सुचारु रूप से चलेगी। कोरोना महामारी के कारण यात्रा 18 मार्च से बंद है।

यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण ऑनलाइन करवाना होगा। दूसरे प्रदेशों और जम्मू-कश्मीर के रेड जोन जिलों के लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी अपनी साथ रखनी होगी।

इसकी जांच भवन के लिए जाने के दौरान हेलीपैड, ड्योढ़ी गेट, बाणगंगा, कटरा में की जाएगी। तीर्थयात्रियों के लिए मास्क, फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा और सभी की स्कैनिंग की जाएगी।

यात्रा को आसान बनाने के लिए बैटरी वाहन, यात्री रोपवे और हेलिकॉप्टर सेवाओं को सामाजिक दूरी का पालन करके चलाया जाएगा। भीड़ से बचने के लिए अटका आरती और विशेष पूजा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भक्तों की सुविधा के लिए क्लॉक रूम खोला जाएगा जबकि कंबल स्टोर बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें-अग्नि मुद्रा: जानिए अग्नि मुद्रा, उसकी विधि, लाभ और सावधानियों के बारे में

घोड़ा और पालकी की अनुमति नहीं

यात्रा के दौरान घोड़ा, पिट्ठू और पालकी को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। 10 वर्ष से कम और 60 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों, गर्भवतियों, बीमारों को यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।



तारकोट मार्ग पर मुफ्त लंगर और सांझी छत में प्रसाद केंद्र तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए खोले जाएंगे। कटड़ा से भवन के लिए पारंपरिक मार्ग बाणगंगा, अर्द्ध कुंवारी, और सांझी छत का उपयोग भवन की ओर जाने के लिए किया जाएगा। हिमकोटी-तारकोट मार्ग का उपयोग वापस आने के लिए होगा।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta August 15, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

माता वैष्णो देवी ने त्रिकुट पर्वत को अपना धाम क्यों बनाया?

माता वैष्णो देवी ने त्रिकुट पर्वत को अपना धाम क्यों बनाया? भारत की आध्यात्मिक भूमि पर कई पवित्र धाम हैं, लेकिन माता वैष्णो देवी का त्रिकुट पर्वत स्थित…

Read now
Hinduism

भारत के 10 प्राचीन मंदिरों के दर्शन करें

भारत के 10 प्राचीन मंदिरों के दर्शन करें भारत प्राचीन मंदिरों और धार्मिक धरोहरों का देश है, जहाँ हजारों साल पुरानी संस्कृति और स्थापत्य कला का दर्शन होता…

Read now
Hinduism

वैष्णो देवी के पास ओरी ने पी शराब: ओरी समेत 7 पर केस दर्ज

वैष्णो देवी के पास ओरी ने पी शराब: ओरी समेत 7 पर केस दर्ज कटरा: वैष्णो देवी(Vaishno Devi) मंदिर के आधार शिविर कटरा के पास एक होटल में…

Read now