RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वैलेंटाइन डे: जानिए लव कम्पेटिबिलिटी राशियों के आधार पर

वैलेंटाइन डे: जानिए लव कम्पेटिबिलिटी राशियों के आधार पर

वैलेंटाइन डे: जानिए लव कम्पेटिबिलिटी राशियों के आधार पर
Visual Archive

वैलेंटाइन डे: जानिए लव कम्पेटिबिलिटी राशियों के आधार पर

वैलेंटाइन डे के अवसर पर आप सभी जानना चाहते होंगी की आप अपने पार्टनर के साथ कितने कम्पेटिबल हैं .  कम्पेटिबिलिटी किसी भी व्यक्ति को अपने पार्टनर व रिश्ते के चुनाव में मदद करती है|  जिस प्रकार से राशिफल मनुष्य के भविष्य को बताता है उसी प्रकार लव कम्पेटिबिलिटी (Love Compatibility) रिश्ते के भविष्य को बताता है|

अपने प्रिय व्यक्ति को उपहार स्वरूप इस दिन क्या किया जाए, और डेट पर जाने की योजना किस प्रकार बनाई जाए, यह कार्य वास्तव में मुश्किल कार्य है। प्रत्येक प्रेमी यह चाहता है की इस दिन को अधिक से अधिक यादगार बनाया जाए, कुछ इस तरह से प्लान किया जाए की इस समय के पलों को जीवन भर के लिए स्थिर कर दिया जाए। तो चलिए जानते हैं आप की किस राशि के साथ कम्पेटिबिलिटी है और किस राशि से आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए-

वेलेंटाइन डे: जानिए अपनी लव कम्पेटिबिलिटी राशियों के आधार पर

मेष राशि 
मेष  राशि का स्वामी मंगल है, जिसका रंग लाल है। इनकी सिंह राशि वालों के साथ खूब छनती है। चूंकि सिंह का स्वामी सूर्य है और सूर्य-मंगल मित्र ग्रह हैं तो जाहिर है इनके बीच मुहब्बत खूब रंग लाती है। साथ ही वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ही है अतः उनके साथ भी आपका प्यार का सफर अच्छा कटता है। साथ ही मीन राशि का स्वामी बृहस्पति भी मेष राशि के स्वामी मंगल से मैत्री रखता है अतः मेष राशि  सिंह वृश्चिक और मीन राशि के साथ कम्पेटिबिल हैं ।

इन राशियों से रखें दूरी 

चूंकि मेष का स्वामी मंगल ग्रह की मिथुन के स्वामी बुध के साथ शत्रुता होने से इनमें यदि प्रेम हो भी जाए तो वह अधिक दिन टिक नहीं सकता।

क्या गिफ्ट दें 

उपहार में लाल कमल, लाल गुलाब के साथ यदि लाल मिर्ची परस्पर भेंट की जाए तो आप प्यार की राह में ईर्ष्या रखने वालों की बुरी नजर से भी बच सकते हैं और आप की राह भी आसान बन सकती है। कोशिश करें इस दिन गलतफहमियों को अपने बीच न आने दें। इस दिन लाल, ऑरेंज, सिंदूरी रंग के चित्र वाले ग्रीटिंग कार्ड तथा भेंट की वस्तुएं तथा इन्हीं रंगों के मिले-जुले पुष्पों के गुलदस्ते भेंट में दें तथा साथी से मिलने जाने से पहले गणेशजी या हनुमानजी का इन्हीं रंगों के फूलों से पूजन करें।



वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के प्रेमी-प्रेमिका परस्पर प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन उसका इजहार मुंह से कम ही कर पाते हैं इस राशि वालों को मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों से सहज ही प्रीति हो जाती है। ऐसे प्रेमी जोड़ों के लिए प्यार की राह में रूप-रंग या देह की सुंदरता कोई मायने नहीं रखती बस प्यार ही प्यार और कुछ नहीं कहावत इन पर फिट बैठती है।

इन राशियों से रखें दूरी 

सिंह और कर्क राशि के साथ मेष राशि का  प्यार जल्द ही नफरत में तब्दील हो जाता है। अतः यह विचार अवश्य कर लें कि कहीं सिर मुड़ाते ओले न पड़ जाएं।

क्या गिफ्ट दें 

इस राशि के जातक पार्टनर को सिल्क रंग का उपहार दे सकते हैं. वृषभ राशि की लड़कियों को ब्रांडेड कपडे या महंगी ज्वेलरी पसंद आती है जबकि पुरुषों को आप कोई गैजेट दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें-वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये कैसा रहेगा वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (मेष, वृषभ, मिथुन राशि)

मिथुन राशि 

मिथुन  राशि का स्वामी बुध होता है। समर्पित भाव का होने से इस राशि वाले यह नहीं देखते कि अगले का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा है। मन की अभिलाषा और तन की आवश्यकता पूरी होनी चाहिए ऐसा भाव इस राशि के प्रेमी दिलों में रहता है। दूसरों को अपनी ओर आकृष्ट कर अपनी इच्छा पूरी कर पाला बदलने में देर नहीं लगाते हैं लेकिन तुला एवं कन्या राशि के संगी साथियों से इनकी कुछ ज्यादा ही दोस्ती फिट होती है।

इन राशियों से रहे दूर 

इनका प्रेम संबंध चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि को छोड़कर किसी भी राशि वालों से बड़ी आसानी से हो जाता है।  इस राशि वालों को मकर, कुंभ एवं सिंह राशि वालों के साथ प्रेम संबंध बनाने के बाद कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मकर और कुंभ राशि वालों से इनका उभयलिंगी प्यार भी हो जाता है लेकिन इसमें स्थायित्व नहीं रहता।

क्या गिफ्ट दें 

मिथुन राशि के जातक अपने पार्टनर को हरे रंग का गिफ्ट दें सकते हैं। मिथुन राशि के पुरुषों को शर्ट, घड़ी दें और महिलाओं को कोई महंगी ज्‍वेलरी वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में बहुस पसंद आएगी। यदि ये अपने प्रेमी को हरी मिर्च का जोड़ा प्रेम दिवस पर भेंट करें तो सफलता मिलेगी। बैंगन की माला बनाकर उसमें शिमला मिर्च पिरोकर यदि कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका को इस दिन सरप्राइज गिफ्ट देता है तो प्यार अटूट हो जाएगा है – ‘मर्चिका मंत्र प्रदानेन प्रीतिः सुप्रीति करी भवति्‌ ।’

कर्क राशि 

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा की शत्रुता किसी से भी नहीं रहती अतः इस राशि के प्रेमी कहीं भी फिट हो जाते हैं। अत्यंत भावुक होने के कारण ये अपने साथी पर तन-मन-धन लुटाने में कसर नहीं छोड़ते। इस राशि वाले प्रायः किसी भी राशि वालों से प्रेम की डोर बांध लेते हैं। राशि के स्वामी चंद्रमा का रंग सफेद होने से आइसक्रीम और सॉफ्टी में ही प्यार का प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं। नाच-गाने के कार्यक्रम, थियेटर व चित्रकला की प्रदर्शनी स्थल इनकी मुहब्बत करने के खास ठिकाने होते हैं। बहाने से साथी को एकांत में ले जाकर हद से गुजर जाना इनकी फितरत है।

क्या गिफ्ट दें 

इस राशि के लोगो को चमकीले सफेद रंग का उपहार दे सकते हैं। कर्क राशि के पार्टनर के लिए आपको बहुत ही ज्‍यादा रोमांटिक डेट प्‍लान करनी चाहिए। गिफ्ट से ज्‍यादा इनके लिए आपका प्‍यार मायने रखता है। तोहफे में आप इन्‍हें कपड़े, शोपीस या हाथ से बनी कोई चीज़ दे सकते हैं।

सिंह राशि
इस राशि का स्वामी तेज का प्रतीक सूर्य है ऐसे में बेबाक जुबान वाली प्रेमिका या प्रेमी ही इन्हें पसंद होते हैं। मेष का स्वामी मंगल एवं मीन राशि के स्वामी बृहस्पति के साथ सिंह राशि के स्वामी सूर्य की घनिष्ठ मित्रता होती है। इन्हें मकर और कुंभ राशि वालों से प्रेम संबंध बनाने में परहेज रखना चाहिए।इस राशि के प्रेमी जोड़ों को एक-दूसरे को लाल कमल, लाल गुलाब का पुष्प प्रेम दिवस में भेंट करने से बड़ी सफलता मिलती है। साथ ही हंसी मजाक, हास-परिहास करते हुए शरारत में पांच साबुत लाल मिर्ची गिफ्ट करनी चाहिए। इससे वह ईर्ष्यालु और विरोधियों की नजर से बचे रहेंगे।

इन राशियों से रहे दूर 

इसके साथ साथ ही वृषभ और तुला के स्वामी शुक्र ग्रह से भी सूर्य की शत्रुता है अतः इन राशि वालों को परस्पर मोहब्बत करने की इच्छा नहीं रखनी चाहिए।

क्या गिफ्ट दें

सिंह राशि के लोगों को वैलेंटाइन डे पर कोई महंगी चीज़ ही गिफ्ट करें। इनको सस्‍ती चीज़ें बिलकुल भी पसंद नहीं आती हैं और इनसे आपका इंप्रेशन भी खराब होगा। इस वेलेंटाइन आप लैवेंडर कलर का गुलाब अपने पार्टनर को गिफ्ट करें, यह प्यार का प्रतीक होता है जो सिंह राशि के व्यक्तियों को काफी पसंद आता है। इस राशि के लोगो को गुलाबी रंग का गिफ्ट दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें-वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (कर्क, सिंह, कन्या)

कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह होने से यह प्रेमी बुद्धिमानी के साथ अपने प्रेम संबंध बनाने में सफल हो जाते हैं। वृष और तुला राशि वालों के साथ इनकी मित्रता शीघ्र बन जाती है

इस राशि से रखें दूरी

लेकिन कर्क का स्वामी चंद्र ग्रह के साथ कन्या  राशि का शत्रु भाव रहता है। यदि इसके साथ प्यार का प्रस्ताव किसी तरह मंजूर भी हो जाता है तो उसी दिन विवाद खड़ा होकर प्यार के नए रास्तों की खोज होने लगती है।

क्या गिफ्ट दें

कन्‍या राशि के लोग बहुत समझदार होते हैं। आप अपने दिल से जो भी तोहफा इनके लिए लेंगें वो इन्‍हें जरूर पसंद आएगा। आप इन्‍हें रोज़ाना के इस्‍तेमाल की कोई चीज़ गिफ्ट में दे सकते हैं। पार्टनर को मैरून रंग का कोई गिफ्ट दें सकते हैं। बुध ग्रह का रंग हरा होने के कारण इन्हें हरी वस्तुएं अच्छी लगती हैं।



तुला राशि

इस वेलेन्टाइन पर राशि के प्रेमियों के लिए राशि स्वामी शुक्र बहुत ही अनुकूल रहता है लेकिन प्यार की राह में कदम फूंक-फूंक कर रखना इनका स्वभाव बन जाता है। इस वेलेंटाइन इन्हें वृषभ, मकर व कुंभ राशि के साथी बनाने से बहुत फायदा होगा। आपको पार्टनर की भावनाएं समझने की कोशिश करनी होगी। वहीं आप अपने लवर से ऐसी ही उम्मीद रखेंगे। इस महीने आप लव लाइफ से जुड़े किसी भी तरह के बड़े फैसले न लें।

इस राशि से रखें दूरी

तुला राशि के लिए सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि एवं चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि प्रेम की डगर पर रोड़ा बनकर खड़ी होती हैं। अतः इन राशि वालों से सोच-समझकर प्रेम-संबंध बनाने चाहिए।

क्या गिफ्ट दें 

रंग सफेद होने से यदि सफेद गुलाब का फूल सफेद रूमाल में दो मुट्ठी चावल की पोटली के साथ प्रेम दिवस को आकाश में चांद को देखते हुए गिफ्ट करें तो प्रीति की रीति ऐसी बनेगी कि लोग इसकी उदाहरण लेंगे।  इस राशि के लोग प्रपोज करने के लिए कथई रंग का उपहार भेंट कर सकते हैं।  इन्‍हें आप परफ्यूम, ट्रेंड पर्स या गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (तुला, वृश्चिक, धनु )

वृश्चिक राशि 

इस राशि का स्वामी मंगल अंगारक भी कहलाता है। स्वभाव से कू्र होने के कारण हठीला और प्रभावशाली भी कहलाता है।इस राशि के प्रेमी दिल, मेष, सिंह और कर्क राशि वालों से जल्द ही प्रेम संबंध बना लेते हैं।

इस राशि से रखें दूरी

वृश्चिक राशि वालों को मिथुन राशि वालों से प्रेम संबंध बनाने से बचना चाहिए।

क्या गिफ्ट दें

वृश्चिक  राशि के लोगो को प्रपोज करने के लिए लाल रंग का गिफ्ट दें सकते हैं। वृश्चिक के राशि के लोगों को कुछ भी देने से पहले आपको सोचने की जरूरत नहीं है। इन्‍हें प्‍यार से दी गई कोई भी चीज़ बहुत पसंद आएी। इन्‍हें आप परफ्यूम या महिलाओं को गले का हार, रिंग या ब्रेसलेट दे सकते हैं। प्रेम दिवस को यदि यह अपने पार्टनर को लाल गुलाब के साथ एक गाजर में फूल की आकृति बनाकर गिफ्ट करें तो प्यार का रिश्ता अटूट हो जाएगा।

धनु राशि

धनु राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति सहनशील और विराट गुरुत्व का प्रतीक है। इनका प्रेम संबंध केवल भावात्मक ही नहीं होता अपितु यह किसी लक्ष्य को ध्यान में रख कर ही प्यार की राह चुनते हैं। प्यार की सफलता के लिए इस राशि के प्रेमी दिलों के लिए वृष और मीन राशि के साथी बहुत उपयोगी सिद्ध होते हैं। मित्र राशि का होने के कारण ग्रहों की दृष्टि अटूट प्रेम का प्रतीक बन जाती है।

इस राशी से रखें दूरी

धनु राशि के प्रेमी दिलों को वृश्चिक, मिथुन और तुला राशि वालों से प्रेम-संबंध सोच-समझकर ही बनाना चाहिए।

क्या गिफ्ट दें

धनु राशि के जातक अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर खुश करने के लिए बेहतरीन डेट प्‍लान करें। इन्‍हें पीले फूलों का गुलदस्‍ता दे सकते हैं। इन्‍हें कोई ऐसी चीज़ गिफ्ट करें जो इनकी जरूरत की हो। इस राशि के लोगो को आप यदि पीले फूलों के गुच्छे के साथ संतरा और पपीता गिफ्ट करें तो प्यार की डगर और आसान हो जाती है।

मकर राशि 
मकर राशि का स्वामी शनि है। यूं तो इनके स्वभाव में क्रूरता होती है पर ये न्यायप्रिय भी होते हैं ,इस राशि का स्वामी शुक्र होने से मकर राशि वालों के प्यार की पुचकार इनके साथ खूब रंग लाती है।

इस राशि से रखें दूरी

शनि का सूर्य के संग बैर भाव होने के कारण मकर राशि वालों को सिंह राशि वालों से मैत्री करने से बचना चाहिए।

क्या गिफ्ट दें
इस राशि के लोग प्‍यार से दिए गए तोहफों को पैसों से तोलते नहीं हैं। इन्‍हें अपने हाथ से कुछ बनाकर देंगें तो इन्‍हें ज्‍यादा खुशी होगी। मकर राशि की महिलाओं को ज्‍वेलरी का शौक होता है। इस राशि के लोगो को प्यार का इजहार करने के लिए काले व नीले रंग का गिफ्ट देना चाहिए।प्रेम दिवस में, लाल गुलाब के साथ मलका और साबुत उड़द की एक पोटली प्रेमी की झोली में उपहार स्वरूप डालने से मुहब्बत के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती ही हैं।

कुंभ राशि

इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। आकृति कुंभ की होने से ये एक साथ कई से प्रेम घट भरने का मौका नहीं चूकते। पहले तो प्यार करने से कतराते हैं पर प्यार हो जाए तो दिलोजान से उसे निभाने में भी पीछे नहीं हटते। वृषभ, मिथुन एवं तुला राशि वालों के साथ इनकी प्रीति खूब निभती है।

इस राशि से रखें दूरी 

इस राशि वालों को भी सिंह, कर्क और मेष राशि वालों के प्रेम प्रस्ताव से बचना चाहिए।

क्या गिफ्ट दें 
इस राशि के लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए इस दुनिया की सबसे खास चीज़ लेकर आए। इन्‍हें कोई फैशनेबल चीज़ दे सकते हैं जो इनकी पसंद और स्‍टेटस को मैच कर सके। इस राशि के लोगो को गहरे नीले रंग का गिफ्ट प्रदान करना शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें-Valentine Day : जानिये वैलेंटाइन डे पर लव राशिफल (मकर, कुम्भ,मीन )

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को खुली आंखों से सपने देखना पसंद है। आप यदि अपने बीते कल से बाहर नहीं निकल पाए हैं तो आपके लिए अपने वर्तमान को जीना काफी मुश्किल होगा। मेष, सिंह व धनु राशि के साथ मीन राशि वालों की प्रीति सफल रहती है। कर्क व कन्या राशि के साथ भी इनका प्यार खूब फलता-फूलता है

इन राशियों से रखें दूरी 

लेकिन वृष व तुला राशि वालों से ये धोखा खा सकते हैं, ऐसा धोखा कि दोबारा किसी से भी प्रीति करने का मन ही नहीं बनेगा। इसलिए प्रेम दिवस पर ग्रहों के शत्रु-मित्र भाव पर विचार करते हुए सोच-समझकर प्यार के प्रस्ताव की भूमिका तैयार करनी चाहिए।

क्या गिफ्ट दें

इस राशि के लोगो को पीले व केसरिया रंग का गिफ्ट देना चाहिए। मीन राशि के पार्टनर के लिए महंगा नहीं लेकिन ऐसा तोहफा लेकर जाएं जो इनके काम आ सके। साजो-सजावट या दिखावे की चीज़ें इन्‍हें बिलकुल पसंद नहीं होती हैं।

(ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री जी)

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta February 14, 2020 12 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

14 मार्च 2020 से लग रहा है खरमास, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

धनु एवं मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लगता है। इस वर्ष 14 मार्च (शनिवार) 2020 से खरमास शुरू हो रहा है, जो एक…

Read now
Astrology

Valentine Day : जानिये वैलेंटाइन डे पर लव राशिफल (मकर, कुम्भ,मीन )

14 फरवरी को  वेलेंटाइन डे होने की वजह से लोग अपने प्रेम जीवन के हर उतार चढ़ाव से जुड़ी जानकारी चाहते हैं।वैलेंटाइन डे का नाम सुनते है नव-युगलों…

Read now
Astrology

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (तुला, वृश्चिक, धनु )

14 फरवरी को  वेलेंटाइन डे होने की वजह से लोग अपने प्रेम जीवन के हर उतार चढ़ाव से जुड़ी जानकारी चाहते हैं।वैलेंटाइन डे का नाम सुनते है नव-युगलों…

Read now