RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वरुथिनी एकादशी: जानें वरुथिनी एकादशी का महत्व और उसकी व्रत कथा

वरुथिनी एकादशी: जानें वरुथिनी एकादशी का महत्व और उसकी व्रत कथा

वरुथिनी एकादशी: जानें वरुथिनी एकादशी का महत्व और उसकी व्रत कथा
Visual Archive

वरुथिनी एकादशी: जानें वरुथिनी एकादशी का महत्व और उसकी व्रत कथा

व्रत करने का विधान धर्मशास्त्रों में बताया गया है। एकादशी तिथि का व्रत भी उन्हीं में से एक है।  इस व्रत के करने से जन्म-जन्मांतर के संचित पापों का नाश होता है और सभी सुखों को भोगने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।



वैशाख मास के कृष्ण पक्ष को आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है। इस साल यह एकादशी 18 अप्रैल शनिवार को है।

वरुथिनी एकादशी का महत्त्व 

वरुथिनी एकादशी का फल दस हजार वर्ष तक तपस्या करने के बराबर होता है। कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के समय एक मन सोने का दान करने से जिस फल की प्राप्ति होती है वही फल मात्र वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से मिल जाता है।

वरूथिनी एकादशी के व्रत को करने से मनुष्य इस लोक में समस्त सुखों को भोगकर परलोक में स्वर्ग को प्राप्त करता है। धर्मशास्त्रों में बताया गया है कि हाथी का दान घोड़े के दान से श्रेष्ठ है।

हाथी के दान से भूमि दान, भूमि के दान से तिलों का दान, तिलों के दान से सोने का दान और सोने के दान से अन्न का दान श्रेष्ठ है।

अन्न दान के बराबर कोई दान नहीं है। अन्नदान से देवता, पितृ और मनुष्य तीनों तृप्त होते हैं। शास्त्रों में अन्नदान को कन्यादान के बराबर माना है।

यह भी पढ़ें-वरुथिनी एकादशी: जानें पूजा मुहूर्त एवं पूजा विधि

वरुथिनी एकादशी की कथा

एक बार ज्येष्ठ पांडुपुत्र धर्मरा‍ज युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का महात्मय पूछा और निवेदन किया कि हे यदुकुलश्रेष्ठ! आप मुझे वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का विधान और उससे मिलने वाले फल के बारे में बताइये।

तब भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि हे राजेश्वर! इस मास की एकादशी का नाम वरुथिनी है।यह एकदशी सौभाग्य को प्रदान करने वाली, समस्त पापों का नाश करने वाली और अंत में मोक्ष प्रदान करने वाली है।



यदि कोई अभागिनी स्त्री इस वत को करे तो उसको अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वरुथिनी एकादशी के व्रत के प्रभाव से राजा मान्धाता को स्वर्ग की प्राप्ति हुई थी।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 18, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया?

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया? दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी…

Read now
Hinduism

जन्माष्टमी पर मक्खन-मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है?

जन्माष्टमी पर मक्खन-मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है? श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़े हर्षोल्लास…

Read now
Hinduism

Balram Jayanti 2025: बलराम जी का जन्मदिन कब और क्यों मनाया जाता है?

Balram Jayanti 2025: बलराम जी का जन्मदिन कब और क्यों मनाया जाता है? तिथि: 14 अगस्त 2025, गुरुवारपक्ष: श्रावण मास, पूर्णिमा तिथि (पौर्णिमा) भारत की धार्मिक परंपराओं में…

Read now