जिन घरों में गंदगी रहती है, साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां वास्तु दोष बढ़ते हैं। वास्तु दोषों की वजह से घर में रहने वाले लोगों के विचारों में नकारात्मकता अधिक रहती है।
नकारात्मक विचारों की वजह से कार्यों में सफलता नहीं मिल पाती है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में रोज कर्पूर, देशी घी, चदंन, लोबान और गुग्गल का धुआं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-लॉकडाउन में घर का वास्तु कैसे सुधारें ?
इन पांच चीजों का धुआं घर में लाता है पॉजिटिविटी
घर की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए हर रोज घर में 5 पवित्र चीजों का धुआं करना चाहिए। ये पांच चीजें हैं कर्पूर, देशी घी, चदंन, लोबान और गुग्गल।
गाय के गोबर से बना एक कंडा जलाएं और जब उसमें धुआं निकलना बंद हो जाएं, तब ये पांचों चीजें कंडे के अंगारों पर डाल दें।
इसके बाद सावधानी रखते हुए इस धुएं को घर में फैलाएं। इस तरह धूप देने से घर में देवी-देवताओं की कृपा भी मिल सकती है।
ये पांचों ही चीजें पवित्र मानी गई हैं और इनसे निकलने वाला धुआं घर का वातावरण पवित्र करता है।
सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं और वास्तु दोषों का असर खत्म होता है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके धुएं से घर की दुर्गंध भी दूर होती है। ये पांचों चीजें बाजार में आसानी मिल सकती हैं।
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.