RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विहिप उत्तर प्रदेश में बनाएगा ‘धर्म रक्षक सेना’

विहिप उत्तर प्रदेश में बनाएगा ‘धर्म रक्षक सेना’

विहिप उत्तर प्रदेश में बनाएगा ‘धर्म रक्षक सेना’
Visual Archive

विहिप उत्तर प्रदेश में बनाएगा ‘धर्म रक्षक सेना’

विहिप उत्तर प्रदेश में बनाएगा धर्म रक्षक सेना

अयोध्या, 10 अक्टूबर: राम जन्मभूमि मुद्दे पर फैसले की तारीख नजदीक आने से पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सक्रिय होने के लिए तैयार हो रहा है। विहिप एक नया संगठन ‘धर्म रक्षक सेना’ गठित करने की तैयारी कर रहा है जो मंदिर निर्माण के लिए लोगों को जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा। विहिप विभिन्न संगठनों के सहयोग से केंद्रीय उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में ‘त्रिशूल दीक्षा’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें लगभग 25,000 युवाओं को त्रिशूल चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर को पूरा होना है और इन सभी 16 जिलों में स्थित ‘शक्ति केंद्रों’ में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विहिप नेता भोलेंद्र सिंह के अनुसार, प्रत्येक जिला में चार शक्ति केंद्र हैं और उत्तर प्रदेश में कुल 94 शक्ति केंद्र हैं और इन केंद्रों पर प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाता है। विहिप प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को त्रिशूल वितरित करेगा और उन्हें धर्म रक्षक कहा जाएगा।

यह भी पढ़ें-ग्वालियर जेल में बंद मुस्लिम कैदी पढ़ेगा श्रीमद भगवद गीता 

धर्म रक्षकों को लव जेहाद और धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों से निपटने तथा इन मुद्दों पर बिना हिंसा के प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें हिंदुत्व और हिंदुओं की रक्षा की शपथ दिलाई जाएगी। विहिप नेता के अनुसार, नए संगठन को बनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हिंदू विचारधारा से जोड़ना और उन्हें शास्त्र और शस्त्र की महत्ता बताना है। उन्होंने कहा,’हिंदू कमजोर नहीं है। शस्त्र हमारी सभ्यता और इतिहास का अभिन्न अंग है और इस प्रशिक्षण से हमारे युवाओं को मजबूती मिलेगी।’ उन्होंने कहा,’युवा अपने साथ शक्ति के प्रतीक के रूप में ना कि गैर जरूरी हिंसा भड़काने के लिए त्रिशूल साथ लेकर चला करेंगे।’ गौरतलब है कि विहिप और बजरंग दल ने 2017 में भी ऐसा ही अभियान चलाते हुए युवाओं को त्रिशूल बांटे थे।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 10, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

ज्योतिष, भविष्यवाणी और धर्म — संबंध या टकराव?

ज्योतिष, भविष्यवाणी और धर्म — संबंध या टकराव? मानव इतिहास की शुरुआत से ही मनुष्य ने आकाश, समय और अपने भविष्य को समझने की अदृश्य इच्छा को हमेशा…

Read now
Hinduism

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा?

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा? अयोध्या, जिसे भगवान राम की नगरी कहा जाता है, हर साल अपने दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए…

Read now
Hinduism

हिंदू धर्म में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष क्या हैं?

हिंदू धर्म में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष क्या हैं? हिंदू धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवन-दर्शन है। इसमें मनुष्य के जीवन…

Read now