RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विनायक चतुर्थी: जानिए विनायक चतुर्थी का महत्व

विनायक चतुर्थी: जानिए विनायक चतुर्थी का महत्व

विनायक चतुर्थी: जानिए विनायक चतुर्थी का महत्व
Visual Archive

विनायक चतुर्थी: जानिए विनायक चतुर्थी का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी मनाई जाती है और आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पड़ रही है। विनायक चतुर्थी का दिन गणपति महाराज को समर्पित है।



मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। आइए आज जानते हैं विनायक चतुर्थी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय…

भगवान गणेश की पूजा का दिन
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करना शुभ माना जाता है। अगर व्रत करना संभव नहीं तो इस दिन भगवान गणेश की पूजा कर सात्विक भोजन करें।

विनायक चतुर्थी का मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से दिन में 12 बजकर 55 मिनट तक।
रवि योग: प्रात:काल 05 बजकर 38 मिनट से दोपहर 04 बजकर 03 मिनट तक।
अमृत काल: दिन में 10 बजकर 06 मिनट से 11 बजकर 35 मिनट तक। 

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 09 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त उसी दिन रात को 10 बजकर 13 मिनट पर होगा।

यह भी पढ़ें-नाग पंचमी: जानिये कैसे हुई नागपंचमी की शुरुआत

विनायक चतुर्थी का महत्व  

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से कार्यों में किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आती है। इसलिए गणपति महाराज को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है।

विनायक चतुर्थी पूजा-विधि

सुबह उठ कर स्नान करें।

स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

भगवान गणेश को स्नान कराएं।

स्नान के बाद भगवान गणेश को साफ वस्त्र पहनाएं।

भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं।

सिंदूर का तिलक अपने माथे में भी लगाना चाहिए।

गणेश भगवान को दुर्वा अतिप्रिय होता है। भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करना चाहिए।

गणेश जी की आरती करें।भगवान गणेश को भोग लगाएं।

गणेश भगवान को लड्डू, मोदक पसंद होते हैं। अगर संभव हो तो गणेश जी को लड्डू, मोदक का भोग लगाएं।



आप अपनी इच्छानुसार भी भगवान गणेश को भोग लगा सकते हैं, बस इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक भोजन का ही भोग लगाया जाता है।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 24, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

sravana

जानिये क्या है पुत्रदा एकादशी का महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष को पड़ने वाली एकादशी को श्रावण पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। सच्चे मन से यह व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है,जिन…

Read now
sravana

नाग पंचमी: जानिए किसकी संतान है नाग, कैसे हुई थी नागों की उत्पत्ति

नाग पंचमी सावन का प्रमुख पर्व है जो नाग देवताओं को समर्पित है। इस दिन महिलाएं नागपंचमी का व्रत रखती हैं और नाग देवताओं से अपने सौभाग्य तथा…

Read now
sravana

नाग पंचमी: जानिये कैसे हुई नागपंचमी की शुरुआत

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। पुराने समय से ही नागों को पूजा की जाती रही है। इसलिए नागपंचमी के दिन…

Read now