RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वृन्दावन कुंभ : मेला बैठक के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया आरम्भ

वृन्दावन कुंभ : मेला बैठक के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया आरम्भ

वृन्दावन कुंभ : मेला बैठक के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया आरम्भ
Visual Archive

वृन्दावन कुंभ : मेला बैठक के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया आरम्भ

वृन्दावन, 8 फरवरी:  वृन्दावन कुंभ मेला बैठक में शामिल हो रहे खालसों के लिए तीनों अनी अखाड़ों के महंतों की मौजूदगी में भूमि आवंटन की प्रक्रिया रविवार को आरंभ हो गई.



पहले दिन 25 खालसों को प्लॉट आवंटित किए गए. मेला प्रशासन ने संतों को जमीन का आवंटन पूर्व में ही कर दिया है. अब संत उक्त जमीन के प्लॉट खालसों में बांट रहे हैं.

वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में शिविरों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित तिथि के मुताबिक रविवार को आरंभ हुई. सुबह से शुरू हुई नापजोख की प्रक्रिया के तहत लगभग 25 खालसों को शिविर के लिए भूमि आवंटित की गई. इस मौके पर निर्मोही अनी अखाड़े के महंत राजेंद्र दास की भी मौजूदगी रही.

महंत राजेंद्र दास के अनुसार  तीनों अनी अखाड़ों के देखरेख में यह वृन्दावन मेला बैठक होती रही है. यहां की व्यवस्थाएं मेला प्रशासन द्वारा की जाती रही हैं, लेकिन अब तक अखाड़ों के लिए पंचायती व्यवस्था नहीं हो सकी है. बिजली, पानी, और शौचालयों की व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें-वृन्दावन कुंभ: जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है वृंदावन कुंभ

दिगंबर अनी अखाड़े के महंत कृष्णदास ने कहा कि तीनों अनी अखाड़ों की देखरेख में संत-महंतों की व्यवस्था की जाती है, प्रशासन के अधिकारियों ने अभी तक अखाड़ों से संपर्क नहीं किया है, जिससे संत-महंतों के अनुरूप व्यवस्थाएं की जा सकें.




निर्वाणी अखाड़े के महंत धर्मदास ने प्रशासन से पानी, लाइट आदि के साथ-साथ शौचालय की व्यवस्था करने की बात रखी . इस दौरान निर्वाणी अनी के राष्ट्रीय महासचिव गौरी शंकर दास, वैष्णव अखाड़ा परिषद के महंत हरिशंकर नागा, सिंहपौर मंदिर के महंत सुंदरदास, महामंडलेश्वर महंत लाडिली शरण, संत गोपेशकृष्ण दास, प्रेमदास नागा काठिया बाबा आदि संत-महंत मौजूद रहे.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta February 8, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Hinduism

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : धार्मिक मान्यताओं के आईने में हरिद्वार

ब्रह्मकुण्ड में ब्रह्मा जी ने तो हर की पैड़ी पर भतृहरी ने की थी तपस्या महान सांस्कृतिक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों को खुद में समेटे हुए…

Read now
Hinduism

महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार महाकुंभ 2021 का प्रथम शाही स्नान संपन्न

हरिद्वार महाकुंभ का प्रथम शाही स्नान संपन्न हरिद्वार। 11 मार्च, 2021, हरिद्वार महाकुंभ 2021 का पहला शाही स्नान महाशिवरात्रि को सकुशलता से संपन्न हो गया। पूरे वैभव के…

Read now