RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वृंदावन कुंभ मेला: वृन्दावन में होने वाले कुंभ मेले की शाही स्नान की तिथियाँ घोषित

वृंदावन कुंभ मेला: वृन्दावन में होने वाले कुंभ मेले की शाही स्नान की तिथियाँ घोषित

वृंदावन कुंभ मेला: वृन्दावन में होने वाले कुंभ मेले की शाही स्नान की तिथियाँ घोषित
Visual Archive

वृंदावन कुंभ मेला: वृन्दावन में होने वाले कुंभ मेले की शाही स्नान की तिथियाँ घोषित

वृन्दावन, 7 फरवरी; हरिद्वार से पहले वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में शाही स्नान की तिथियां घोषित हो चुकी हैं. मेले का शुभारंभ 16 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन तीनों अनी अखाड़ों द्वारा ध्वजारोहण के साथ होगा.



रंगभरनी एकादशी 25 मार्च को पंचकोसीय परिक्रमा के साथ मेले का समापन होगा. तीन शाही स्नान की तिथियां घोषित की गई हैं. वृंदावन में यमुना के तट पर हरिद्वार से पहले कुंभ मेला बैठक का आयोजन होना है. इसके संबंध में तीनों अनी अखाड़ा और चर्तुसंप्रदाय ने शाही स्नान के साथ ध्वजारोहण और पंचकोसीय परिक्रमा की तिथियां तय कर ली हैं.

इसमें वसंत पंचमी 16 फरवरी के दिन ध्वजारोहण के साथ कुंभ का शुभारंभ वृंदावन में होगा. इसके बाद पहला शाही स्नान माघी पूर्णिमा 27 फरवरी को होगा. द्वितीय शाही स्नान फाल्गुन कृष्ण पक्ष 9 मार्च को होगा, जबकि तीसरा शाही स्नान अमावस्या 13 मार्च को होगा.

यह भी पढ़ें-वृन्दावन कुंभ मेला: हरिद्वार महाकुम्भ से पहले वृंदावन में लगेगा “कुम्भ मेला”

मेला का समापन रंगभरनी एकादशी यानि 25 मार्च को  पंचकोसीय वृंदावन की परिक्रमा के साथ होगा. इसका फैसला महंत राजेंद्रदास महाराज, महंत रामजीदास महाराज, महंत फूलडोलबिहारी दास महाराज, महंत धर्मदास महाराज, महंत मोहनदास, गौरीशंकर दास, रामकिशोरदास, महंत हरशिंकर दास महाराज के स्तर से लिया गया है.



तीनों अनी अखाड़ा और चर्तुसंप्रदाय के महंतों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी है. इसके साथ ही प्रशासन अब तैयारियों में जुट गया है.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन कुंभ की समीक्षा कर चुके हैं, जबकि ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें-तुलसी विवाह 2020 : जानें तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त और विवाह विधि

यह भी पढ़ें-भारत में क्रिसमस: यह हैं क्रिसमस मनाने के लिए बेहतरीन स्थान

 

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta February 7, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Kumbh 2021

इतिहास : हरिद्वार कुंभ का संघर्षों और दुर्घटनाओं से नाता

प्रत्येक जगह पर कुंभ में सबसे पहले शाही स्नान को लेकर संन्यासियों के अखाड़ों के बीच संघर्ष का इतिहास रहा है. कभी कभी तो यह संघर्ष खूनी संघर्ष…

Read now
Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Kumbh 2021

हरिद्वार कुंभ: निरंजनी अखाड़ा करेगा सबसे पहले शाही स्नान

हरिद्वार, 11 अप्रैल;  कुंभ में 12 अप्रैल को दूसरे शाही स्नान के लिए अखाड़ों का समय व क्रम निर्धारित कर दिया गया है। सोमवार को सर्वप्रथम 8ः30 बजे…

Read now