RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जानिए दशहरा-विजयदशमी कब है ?

जानिए दशहरा-विजयदशमी कब है ?

जानिए दशहरा-विजयदशमी कब है ?
Visual Archive

जानिए दशहरा-विजयदशमी कब है ?

जानिए दशहरा-विजयदशमी कब है ?

दशहरा (विजयदशमी या आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को ‘विजयादशमी’ के नाम से जाना जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा।

(दशहरा = दशहोरा = दसवीं तिथि)

दशहरा का त्यौहार सम्पूर्ण भारत में उत्साह और धार्मिक निष्ठा के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने राक्षस रावण का वध कर माता सीता को उसकी कैद से छुड़ाया था। राम-रावण युद्ध नवरात्रों में हुआ था। रावण की मृत्यु अष्टमी-नवमी के संधिकाल में हुई थी और उसका दाह संस्कार दशमी तिथि को हुआ। जिसका उत्सव दशमी दिन मनाया, इसीलिये इस त्यौहार को विजयदशमी के नाम भी से जाना जाता है।
सम्पूर्ण भारत में यह त्यौहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बड़े ही उत्साह और धार्मिक निष्ठा के साथ मनाया जाता है।

इस वर्ष दशहरा 08 अक्टूबर 2019 (मंगलवार) को मनाया जाएगा। इस विजयदशमी पर विजय मुहूर्त- 14:04 से 14:50 दोपहर तक रहेगा।

अपराह्न पूजा समय- 13:17 से 15:36

दशमी तिथि आरंभ- 12:37 (7 अक्तूबर 2019)

दशमी तिथि समाप्त- 14:50 (8 अक्तूबर 2019)

इस वर्ष दशहरा पर्व तिथि व मुहूर्त 2019 –8 अक्टूबर (मंगलवार) को विजय मुहूर्त में खरीदी और रावण दहन मुहूर्त…

दोपहर 14:04 से 14:50 तक..

अपराह्न पूजा एवं खरीदी समय- 13:17 से 15:36 तक…

गणना और लेख – ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री, उज्जैन

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World October 3, 2019 2 min read
Share: