गुजरात के राज्यपाल महामहिम श्री ओम प्रकाश कोहली गुजरात राजभवन में आचार्य डा. लोकेश मुनि के सान्निध्य में आयोजित ‘विश्व मैत्री दिवस एवं तपस्वी बहुमान समारोह ‘ का उदघाटन 30 अगस्त 2017 सायं 5.00 बजे करेंगे | अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी करेंगे जिसमे केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख माण्डविया विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम में साहित्यकार पद्मश्री डा. कुमारपाल देसाई प्रमुख वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे |
गुजरात राजभवन में पहली बार विश्व मैत्री दिवस एवं तपस्वी बहुमान समारोह बुधवार को
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैनाचार्य डा. लोकेश ने समारोह की जानकारी देते हुए कहा कि भगवान महावीर की महान शिक्षाओं पर आधारित पर्युषण महापर्व विश्व भर में 19 से 26 अगस्त तक त्याग, तपस्या एवं संयम के साथ मनाया गया | तत्पश्चात सम्पूर्ण जैन समाज द्वारा ‘विश्व मैत्री दिवस एवं तपस्वी बहुमान समारोह ‘ विश्व के अनेक हिस्सों में आयोजित होंगे | अहिंसा विश्व भारती संस्था के लिए यह गौरव का विषय है कि हमारे आग्रह पर महामहिम श्री कोहली ने विश्व मैत्री दिवस का आयोजन राजभवन में करना सहर्ष स्वीकार किया।
आचार्य लोकेश ने आगे बताया कि भगवान महावीर के बताये मार्ग पर चलने वाले अहिंसक एवं शांतिप्रिय जैन समाज का राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है | ‘विश्व मैत्री दिवस एवं तपस्वी समारोह‘ के माध्यम से भगवान महावीर का अहिंसा, शांति, सद्भावना, अनेकता में एकता व भाईचारे का सन्देश पुन: समस्त विश्व में प्रसारित हो सकेगा| इस समारोह में देश व विदेश के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, उद्योगपति, शिक्षाविद, विचारक, समाजसेवक आदि भाग लेंगे |
अहिंसा विश्व भारती कोऑर्डिनेटर डा. रूप कुमार अग्रवाल व हिमांशु शाह ने बताया की कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष श्री गनपत चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां सुनियोजित रूप से चल रही है | अनेक तपस्वियों को सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है, कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश व विदेश में विशिष्ठ महानुभावों को निमंत्रण भेजा जा चुका है |
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply