RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल से 18 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल से 18 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल से 18 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी
Visual Archive

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल से 18 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल से 18 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी

नयी दिल्ली, 12 जुलाई; अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया था कि इस मसले पर अदालत ने मध्यस्थता का जो रास्ता निकाला था, वह काम नहीं कर रहा है. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल से रिपोर्ट की मांग की है.

मामले को लेकर अब 18 जुलाई तक रिपोर्ट सामने आएगी और फिर इस बात पर फैसला किया जाएगा कि इसपर रोजाना सुनवाई होगी या नहीं. अब इस मसले की सुनवाई 25 जुलाई को होगी.

यह भी पढ़ें-मैं अयोध्या हूँ …कोई मुझसे पूछे की मैं क्या चाहती हूँ…

पैनल को रिपोर्ट अगले गुरुवार तक सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखनी होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि पैनल कहता है कि मध्यस्थता कारगर साबित नहीं होने वाली, तो 25 जुलाई के बाद ओपन कोर्ट में रोजाना इसकी सुनवाई की जाएगी. इसका अर्थ यह है कि इस मामले में मध्यस्थता जारी रहेगी या नहीं, इसका फैसला 18 जुलाई को ही हो जाएगा.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एफ एम आई कलीफुल्ला तीन सदस्यीय मध्यस्थता पैनल के अध्यक्ष हैं. संविधान पीठ ने कहा कि नवीनतम स्थिति रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद अगर उसे लगेगा कि मध्यस्थता प्रक्रिया विफल रही तब मुख्य अयोध्या विवाद मामले की सुनवाई न्यायालय 25 जुलाई से दिन प्रतिदिन के आधार पर करेगा.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 12, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Christianity

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?  मानव इतिहास में धार्मिक स्थलों की उत्पत्ति उतनी ही पुरानी है जितनी सभ्यताओं की अपनी यात्रा। मंदिर, चर्च, मस्जिद और गुरुद्वारे केवल पूजा या प्रार्थना…

Read now
Hinduism

जगन्नाथपुरी रथयात्रा 2020: रथयात्रा को लेकर SC की  सुनवाई आज

ओडिशा, 22 जून;  महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी या नहीं निकाली जाएगी उस पर आज एक बार फिर देश की सर्वोच्च अदालत में एकल बेंच…

Read now
Hinduism

जगन्नाथपुरी रथयात्रा पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर रोक के सुप्रीम कोर्ट के फैसले में संशोधन की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका जगन्नाथ संस्कृति…

Read now