RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

शरद पूर्णिमा: क्यों खास है इस वर्ष शरद पूर्णिमा, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

शरद पूर्णिमा: क्यों खास है इस वर्ष शरद पूर्णिमा, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

शरद पूर्णिमा: क्यों खास है इस वर्ष शरद पूर्णिमा, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
Visual Archive

शरद पूर्णिमा: क्यों खास है इस वर्ष शरद पूर्णिमा, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

शरद पूर्णिमा अश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा को कहते हैं। इस साल 30 साल बाद पूर्णिमा पर बेहद दुर्लभ योग बन रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से गजकेसरी नाम का शुभ योग बन रहा है। जिसकी वजह से इस पूर्णिमा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी का जन्म होने के साथ चंद्रमा इस दिन धरती पर अमृत की वर्षा करता है। माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन छोटा सा उपाय करने से भी बड़ी-बड़ी विपत्ति टल जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं धन और सुख की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूर्णिमा पर किस मुहूर्त पर कैसे करें पूजा।

शरद पूर्णिमा अश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा को कहते हैं।

शरद पूर्णिमा व्रत विधि-

– पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर सबसे पहले अपने इष्ट देव का पूजन करना चाहिए।
– उसके बाद भगवान इन्द्र और महालक्ष्मी जी का पूजन करने के लिए घी का दीपक जलाएं।
– इस दिन ब्राह्माणों को विशेषकर खीर का भोजन करवाकर दान दक्षिणा भी देनी चाहिए।
– पूर्णिमा का व्रत विशेषकर लक्ष्मी प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन घर में जागरण करने से भी धन-संपत्ति में लाभ होता है।
– पूर्णिमा की रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देकर ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।
– पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर मंदिर में दान करने से भी लाभ मिलता है। माना जाता है कि इस दिन चांद की चांदनी से अमृत बरसता है।
– पूजा करने के बाद रात 12 बजे के बाद अपने परिवार के लोगों को खीर का प्रसाद बांटें।

शरद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त-

-पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 13 अक्‍टूबर 2019 की रात 12 बजकर 36 मिनट से
-पूर्णिमा तिथि समाप्‍त: 14 अक्‍टूबर की रात 02 बजकर 38 मिनट तक
-चंद्रोदय का समय: 13 अक्‍टूबर 2019 की शाम 05 बजकर 26 मिनट

 

Religion World is one and only indian website to give information of all religions. We are dedicated to inform about all religions. You can send any info, news, engagements and advice to us on – info@religionworld.in – we are also on Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World October 13, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या आप जानते हैं, शरद पूर्णिमा की रात को दूध और खीर क्यों रखी जाती है?

क्या आप जानते हैं, शरद पूर्णिमा की रात को दूध और खीर क्यों रखी जाती है? शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है, भारतीय परंपरा में…

Read now
Hinduism

शरद पूर्णिमा: जानिए क्या है चांद की रोशनी में खीर रखने का वैज्ञानिक महत्व

इस वर्ष शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होकर अमृत वर्षा करता है. इस दिन चाँद…

Read now
Hinduism

शरद पूर्णिमा: जानिए क्यों कहते हैं शरद पूर्णिमा को कोजागिरी पूर्णिमा

अश्विन मास की पूर्णिमा जिसे शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, बिहार के मिथिलांचल में कोजागिरी पूर्णिमा के  नाम से जाना जाता है. इसे लेकर…

Read now