[vc_row][vc_column][vc_column_text]
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा औबेदुल्लागंज, मध्य प्रदेश में 08 से 14 अप्रैल तक ‘श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के छटे दिवस सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी आस्था भारती जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने सर्वप्रथम गोपियों को ब्रह्मज्ञान दिया और तत्पश्चात् महारास द्वारा भीतर में परम आनन्द का बोध करवाया। साध्वी जी ने ‘कंस वध’ प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब भी धरा पर आसुरी प्रवृतियाँ हाहाकार मचाती हैं, तब-तब प्रभु अवतार धारण करते हैं। इसी प्रकार वह ईश्वर हर युग, हर काल में साकार रूप धारण कर व्यक्ति के भीतर ईश्वर को प्रकट कर देता है। भीतर की आसुरी प्रवृत्तियों का नाश कर परम सुख और आनन्द का बोध कराता है और तब अधर्म पर धर्म की विजय का शंखनाद गुंजायमान हो उठता है।
कथा को श्रवण करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं सहित भगवान श्री कृष्ण के दिव्य संदेशों को श्रवण करने के लिए श्री शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश) भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। www.facebook.com/djjsworld[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column width=”1/2″][vc_single_image image=”11153″ img_size=”full” alignment=”center”][/vc_column][vc_column width=”1/2″][vc_single_image image=”11152″ img_size=”full”][/vc_column][/vc_row]
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply