शुरुआती दौर में ध्यान करने के सरल उपाय (तकनीक)
- २० मिनट के गहरे ध्यान और विश्राम के लिए तैयार हो जाएँ
एक गहरे ध्यान के अनुभव के लिए यह आसान सुझाव अत्यंत ही प्रभावशाली है :
- समय एवं स्थान का चयन करें ।
- पेट को थोड़ा खाली रखें और आराम से बैठें ।
- कुछ वार्मअप/ व्यायाम एवं गहरी सांस के साथ प्रारंभ करें।
- अधिक मुस्कान रखें । और पढ़े….
आपको पता है , बस थोड़ा समय अपने ध्यान के तैयारी में खर्च करके आप वास्तव में ध्यान का एक गहरा अनुभव कर सकते हैं ? जब हम खुद को ध्यान के लिए तैयार कर लेते हैं तो ” ध्यान कैसे करें ” और ख़ास तौर पर ” घर पर ध्यान कैसे करें ? ” यह प्रश्न हमें आसान लगने लगता है ।
शुरुआती दौर में ध्यान करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं , जिससे आपको घर पर ध्यान करने के लिए मदद मिल सकती हैं ।
आँखे बंद करके शांत बैठना कठिन लगता है ? इसके लिये चिंता न करें आप ऐसें अकेले नहीं है | ये कुछ सरल उपाय हैं, उस व्यक्ति के लिये जो ध्यान करना शुरू करना चाहता है | इस अभ्यास में जैसे आप नियमित होंगे, आप निश्चित ही इसके और गहन में जायेंगे |इसकी शुरुआत इन ८ सरल सुझावों पर अमल करे |

ध्यान वास्तव में विश्राम का समय है, इसलिये इसे अपनी सुविधा के अनुसार करें | ऐसा समय चुने जिसमे आप को कोई परेशान न कर सके और आप विश्राम और आनंद लेने के लिये स्वतंत्र हो |
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जब प्रकृति दिन और रात में परिवर्तित होती है, यह समय इसका अभ्यास करने लिये सबसे आदर्श है |

सुविधाजनक समय के जैसे सुविधाजनक स्थान को चुने जहां आप को कोई परेशान न कर सके | शांत और शान्तिप्पूर्ण वातावरण ध्यान के अनुभव को और अधिक आनंदमय और विश्रामदायक बनाता है |

आप ध्यान करते समय किस प्रकार से बैठ रहे हैं उससे बहुत फर्क पड़ता है| यह निश्चित कर ले कि आप आराम से बैठे हैं| सुखद और स्थिर बैठना बहुत आव्यशक है| सीधे बैठें और रीड की हड्डी सीधी रखे, अपने कंधे और गर्दन को विश्राम दे और पूरी प्रक्रिया के दौरान आँखे बंद ही रखें | ध्यान करते समय आपको पद्मासन में बैठने की आव्यशकता नही है| आप आराम से चौकड़ी मार कर (आलती-पालती) भी बैठ सकते हैं|
भोजन के बाद में आप को नींद लग सकती है | जब आप को काफी भूख लगी हो तो ध्यान करने का अधिक प्रयास न करें | भूख की ऐंठन के कारण आपको इसे करने में कठिनाई होगी और हो सकता है कि पूरे वक्त आप सिर्फ खाने के बारे में सोचे | ऐसें में आप भोजन के दो घंटे उपरांत ध्यान कर सकते हैं |
कुछ लंबी गहरी सांसे लीजिये |Take a Few Deep Breaths

यह आसानी से ध्यान करने की तैयारी है | ध्यान के पहले गहरी सांस लेना और छोड़ना और नाड़ी शोधन प्राणायाम करना अच्छा होता है | इससे सांस की लय स्थिर हो जाती है और मन शांतिपूर्ण ध्यान अवस्था में चला जाता है |

आप फर्क महसूस करेंगे | एक निरंतर सौम्य मुस्कान से आप आराम औए शांति महसूस करेंगे और यह आपके ध्यान के अनुभव को बढ़ाता है |

जैसे आप ध्यान के अंत में पहुंचे तो अपनी आँखों को खोलने में जल्दी न करें और चलने न लग जायें | अपनी आँखे धीरे धीरे खोले और अपने प्रति और वातावरण के प्रति सजग होने के लिये समय लें |
यदि आप जीवन में उत्साह की कमी महसूस कर रहे हैं और आपकी भावनात्मक समस्याएं आपके काम पर असर दाल रही हैं तो आपको ध्यान का सहारा अवश्य लेना चाहिए| आपके दैनिक जीवन की समस्याओं को सँभालने के लिए ध्यान काम आ सकता है| ध्यान सीखने के लिए दिए गए फॉर्म को ज़रूर भरें|
साभार – www.artofliving.org
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply