आओ दिए जलायें प्रेम और सदभाव के….भागवताचार्य संजीवकृष्ण ठाकुरजी का दीपावली पर संकल्प
अपनी प्रगति की कामना करते हुए माँ लक्ष्मी से ये भी माँगना किसी ग़रीब का बेटा बिना पढ़े न रहे। किसी माँ का कोई बच्चा भूखा न सोए। कोई ग़रीब बिना चिकित्सा के दम न तोड़े।
इस दीपावली पर किसी ग़रीब की झोपड़ी में चले जाना और वहाँ भी कुछ नए वस्त्र, मिठाइयाँ और उनके बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें दे आना।
सच में प्रभु श्री राम आपसे प्रसन्न होंगे। मैं अपने प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी भक्तों से ऐसा अनुरोध करता हूँ आप ऐसा एक दीप ज़रूर जलाना। आपका यह दीप आपके साथ साथ समाज को भी आनंद देगा।
मैं भी विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 19 अक्टूबर को दीपावली के दिन ऐसा ही एक सत्कर्म रूपी दीप प्रज्ज्वलित रहा हूँ। 101 ग़रीब परिवारों के बीच जाकर उन्हें वस्त्र एवं मिस्ठान देकर यह दीपावली मनाने का संकल्प ले रहा हूँ।

समर्पण गौशाला एवं गीता परिवार से जुड़े सभी भक्तों से अपने-अपने नगर एवं शहर में इसी प्रकार से दरिद्रनारायण एवं असहाय लोगों के साथ दीपावली मनाने का आग्रह करता हूँ।
आप अपने इस कार्य की कुछ फ़ोटो हमें अवश्य भेजें।
आप सबको दीपावली की बहुत बहुत बधाई।
संजीव कृष्ण ठाकुर जी, वृन्दावन
समर्पण गौशाला परिवार,
गीता परिवार।
Whatsapp number:
0091-98106 90285
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply