RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जब मौलाना ने ली राम और कृष्ण के खिलाफ बोलने वालों की क्लास

जब मौलाना ने ली राम और कृष्ण के खिलाफ बोलने वालों की क्लास

जब मौलाना ने ली राम और कृष्ण के खिलाफ बोलने वालों की क्लास
Visual Archive

जब मौलाना ने ली राम और कृष्ण के खिलाफ बोलने वालों की क्लास

जब मौलाना ने ली राम कृष्ण के खिलाफ बोलने वालों की क्लास

मेवात, 28 अक्टूबर; अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद पर चल रहा विवाद बदस्तूर जारी है. इस मामले पर अपनी टिप्पणी देकर कोई न कोई आग में घी डालने का काम कर देता है. एक तरफ तो शिया वक्फ बोर्ड द्वारा राम मंदिर बनने की बात की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर सुन्नी वक्फ बोर्ड वाले राम मंदिर बनाने के बिलकुल खिलाफ हैं.

लेकिन अभी हाल ही में सुन्नियों द्वारा राम मंदिर बनने के विरोध के बाद एक सुन्नी मौलाना सामने आए और उन्होंने राम मंदिर के पक्ष में अपनी बात कहकर राम पक्षधारियों को अपना मुरीद बना लिया. एक निजी समाचार चैनल के अनुसार सुन्नी धर्मगुरु मौलाना याहाया करीमी ने मेवात स्थित एक कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए कहा कि इस्लाम में राम, कृष्ण या किसी भी अन्य धर्म के ऊपर सवाल उठाना अपराध है.

यह भी पढ़ें-वंदे-मातरम इस्लाम-विरोधी नहीं : डॉ. वेदप्रताप वैदिक

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में उलेम-ए-हिंद के अध्यक्ष करीमी ने कहा कि 1.24 लाख अवतारों ने जमीन पर जन्म लिया है. उन्होंने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम के अनुसार इन अवतारों में राम जी, कृष्ण जी या किसी भी अन्य धर्म के भगवान हो सकते हैं. इसके बाद बहुत ही आक्रमक तरीके से मौलाना ने कहा कि खबरदार अगर कृष्ण के खिलाफ कुछ भी गलत कहा तो.

चेतावनी देते हुए मौलाना बोले मजहबी रहनुमा के खिलाफ एक शब्द भी बोला. दूसरे धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर हमला बोलते हुए मौलाना ने कहा कि वे कौन से गुंडे और गद्दार हैं जो कि दूसरे के धर्म पर उंगली उठाते हैं. सभी को राम के बताए रास्ते पर चलकर धर्म के खिलाफ बोलने वालों के विरुध एकजुट होकर लड़ना चाहिए.

यह भी पढ़ें-इंडोनेशिया के मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या में किया रामलीला का मंचन

करीमी ने कहा “हम सब आदमवंशी और मनुवंशी हैं. इसलिए हम सबको प्यार-मोहब्बत का बर्ताव करना चाहिए. मजहब किसी का सिर काटने की कैसे इजाजत दे सकता है. इसलिए हमारा मजहब इस्लाम हो, सनातन धर्म हो या कोई और, वह मोहब्बत का पैगाम देता है.”

——————————-

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 28, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एकादशी पर तुलसी को जल देना चाहिए या नहीं? जानिए सही नियम, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
Hinduism

भोजशाला मंदिर क्या है? जानिए किस देवी को समर्पित है वाग्देवी भोजशाला, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में भोजशाला परिसर से जुड़े…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *