अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तिहाड़ परिसर के क़ैदियों को योग कराएँगे बाबा रामदेव
नयी दिल्ली, 14 जून; अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योगगुरु बाबा रामदेव तिहाड़ परिसर में कैदियों को अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराएंगे. जेल प्रशासन की और से इसका आयोजन 17 जून को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद है कैदियों में योग को लेकर एक सकारात्मक संदेश जाए और इसे वे अपनी दिनचर्या में शामिल करें. इस दौरान पंचवटी योगाश्रम के सदस्य भी मौजूद रहेंगे और कैदियों के योगाभ्यास में मदद करेंगे.
यह भी पढ़ें – जैन धर्म और परंपरा में क्या है योग का महत्त्व…
जेल प्रशासन के अनुसार, 17 जून को तिहाड़ के जेल संख्या एक स्थित मैदान में आयोजन लगभग तय है. यहां का मैदान तिहाड़ जेल परिसर में सबसे बड़ा मैदान है. यहां हजारों की तादाद में कैदी एक साथ योगाभ्यास कर सकेंगे.
बता दें कि तिहाड़ में पंचवटी योगाश्रम के सहयोग से योग दिवस पर पिछले चार वर्षों से कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. पंचवटी योगाश्रम के स्वामी आशुतोष बताते हैं कि इन कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में कैदी एक साथ योगाभ्यास कर रिकार्ड बना चुके हैं. विभिन्न अवसरों पर जेल प्रशासन के इस कार्य की सराहना भी हो चुकी है।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply