जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य का सड़क हादसे में देहावसान

प्रयागराज, 22 फ़रवरी; जगतगुरु स्वामी हंसदेवाचार्य का शुक्रवार तड़के सुबह सड़क हादसे में देहावसान हो गया। स्वामी हंसदेवाचार्य प्रयागराज में अपना कुम्भ प्रवास खत्म करके हरिद्वार जा रहे थे, तभी बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उन्हें घायल अवस्था में लखनऊ ले जाया गया जहां लखनऊ के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। स्वामी हंसदेवाचार्य के साथ गाड़ी में तीन और लोग मौजूद थे, जो सुरक्षित बच गए हैं.
स्वामी हंसदेवाचार्य बैरागियों के मुखिया थे और साथ ही राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे थे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, आनंद गिरि, सतुआ बाबा ने स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया।
स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने लिखा है कि जगद्गुरु रामानन्दाचार्य गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज की आज सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख पहुंचा। स्वामी जी विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले अत्यंत लोकप्रिय संत थे।
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज की आज सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख पहुंचा। स्वामी जी विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले अत्यंत लोकप्रिय संत थे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 22, 2019

स्वामी हंसदेवाचार्य का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से लखनऊ से हरिद्वार लाया जा रहा है। हरिद्वार आश्रम में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा. 23 फरवरी को शाम में 4 बजे हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा।
जगदगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज के निधन की दुखद: सूचना प्राप्त हुयी। उनका पूरा जीवन सनातन धर्म के प्रचार और विस्तार के प्रति समर्पित रहा। अपनी वाणी और कृत्यों के माध्यम से उन्होंने सदैव मानवता की सेवा पर बल दिया।
— Amit Shah (@AmitShah) February 22, 2019
स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज का निधन न सिर्फ़ संत समाज बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूर्णिय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज के सभी अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति
— Amit Shah (@AmitShah) February 22, 2019
सड़क हादसे में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए बड़ी क्षति है। स्वामी जी का जीवन सदैव मानवता की सेवा व धर्म रक्षा के लिए समर्पित था। pic.twitter.com/DymnjgvwrP
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) February 22, 2019
राम-जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत जगद्गुरू रामानंदाचार्य श्री हंसदेवाचार्याजी के आज सड़क दुर्घटना में देहावसान से पूरे संत समाज की अपूरणीय क्षति हुई है मेरा उनसे 25 वर्षों से अंतरंग संबंध था और मेरी व्यक्तिगत रूप से बहुत बड़ी हानि हुई है भगवान उनको शरणागति प्रदान करें, pic.twitter.com/c0lkll8kOG
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) February 22, 2019
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply