शारदीय नवरात्रि विशेष: चौघड़िया मुहूर्त में भी कर सकते हैं घट स्थापना
29 सितंबर 2019 से शारदीय नवरात्र आरम्भ हो रहा है जो 7 अक्टूबर दिन सोमवार को महानवमी के समापन एवं 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को विजय दशमी के पावन पर्व के साथ समाप्त होगा । यदि आप सुबह के समय घट स्थापना नहीं कर पाए तो परेशान न हों. चौघड़िया मुहूर्त में भी कलश की स्थापना की जा सकती है.
ज्योतिषाचार्य आचार्य आलोक बताते हैं कि प्रतिपदा तिथि 29 सितम्बर 2019 दिन रविवार को सूर्योदय 6 बजकर 4 मिनट पर, हस्त नक्षत्र भी सम्पूर्ण दिन और रात्रि 10 बजकर 1 मिनट तक । ब्रह्म योग मात्र प्रातः 7 बजकर 20 मिनट तक ही, पश्चात पूरे दिन और रात्रि पर्यन्त तक ऐन्द्र (इन्द्र) योग विद्यमान है । व्रत का आरम्भ रविवार से होने के कारण नवरात्र ऊर्जा और शक्ति से भरपूर रहेगा । हस्त नक्षत्र का अधिपति चन्द्रमा है और दिन स्वामी सूर्य, दोनो में पूर्ण मैत्री भाव होने से यह नवरात्र मैत्री भाव की समृद्धि प्रदान करने वाला होगा ।
यह भी पढ़ें-शारदीय नवरात्रि विशेष: जानिये कैसा हो नवरात्रि वास्तु और नियम
कलश स्थापना :-

29 सितंबर को द्विस्वभाव या स्थिर लग्न या अभिजित मुहुर्त दिन में 11:36 बजे से लेकर 12:24 बजे तक किया जायेगा । साथ ही यदि शुभ चौघड़िया भी मिल जाये तो अति उत्तम होगा। जो निम्न है–
सुबह 7:30 से 9 बजे तक चर चौघड़िया
सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक लाभ चौघड़िया
सुबह 10:30 से 12 बजे तक अमृत चौघड़िया
दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक शुभ चौघड़िया।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.