RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

550वें प्रकाश पर्व की याद में पाकिस्तान सरकार ने चांदी का सिक्का जारी किया

550वें प्रकाश पर्व की याद में पाकिस्तान सरकार ने चांदी का सिक्का जारी किया

550वें प्रकाश पर्व की याद में पाकिस्तान सरकार ने चांदी का सिक्का जारी किया
Visual Archive

550वें प्रकाश पर्व की याद में पाकिस्तान सरकार ने चांदी का सिक्का जारी किया

इस्लामाबाद, 1 नवम्बर; पाकिस्तान सरकार ने  गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की याद में चांदी का सिक्का जारी किया है। 50 रुपए मूल्य का यह विशेष सिक्का करतारपुर स्थित दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री इमरान खान ने फेसबुक पर सिक्के की फोटो शेयर की।

550वें प्रकाश पर्वसिक्के पर एक तरफ अंग्रेजी में ‘‘550वीं जयंती समारोह श्री गुरु नानक देवजी 1469-2019 (550वें प्रकाश पर्व)’ लिखा है और गुरुद्वारा दरबार साहिब की छवि उकेरी गई। जबकि, दूसरी ओर सिक्के का मूल्य 50 रुपए के साथ उर्दू में यही लिखा है और चांद-सितारा उकेरा गया।

अमरिंदर सिंह जत्थे की अगुआई करेंगे

इमरान खान पाकिस्तान की तरफ से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की ओर से 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन पहला जत्था करतारपुर रवाना होगा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जत्थे की अगुआई करेंगे। गुरुद्वारे में कार्यक्रम के बाद जत्था वापस पंजाब आ जाएगा। गुरुनानक देव ने जीवन के अंतिम क्षण करतारपुर में ही गुजारे थे।

यह भी पढ़ें-550वीं गुरुनानक जयंती:  गुरुनानक जयंती से तीन दिन पहले खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर

भारत ने 575 लोगों की सूची पाकिस्तान को सौंपी

भारत ने गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले 575 लोगों की सूची पाकिस्तान को सौंप दी। पहले भारतीय जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के सांसद-विधायक भी शामिल हैं।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta November 1, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Guru Nanak Birthday

प्रकाश पर्व 2019: गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती समारोह की मनमोहक तस्वीरें

स्कूली बच्चे चंडीगढ़ में सिख गुरु और सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती मनाने के लिए धार्मिक जुलूस में भाग लेते हुए ।…

Read now
Guru Nanak Birthday

करतारपुर कॉरिडोर के बारे में श्रद्धालुओं के आम सवाल और उनके जवाब

जैसे-जैसे करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन की तारीख़ नज़दीक आ रही है तो लोगों के बीच भी चर्चा बढ़ गई है. लेकिन श्रद्धालुओं के मन में भी कई सवाल उमड़ घुमड़ रहे…

Read now
Guru Nanak Birthday

भारतीय सिखों ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन किए, सोने की पालकी स्थापित की

लाहौर,6 नवम्बर; करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से पहले भारत से बड़ी संख्या में सिखों ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन किए और इस तीर्थ स्थल में…

Read now