RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

भारतीय सिखों ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन किए, सोने की पालकी स्थापित की

भारतीय सिखों ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन किए, सोने की पालकी स्थापित की

भारतीय सिखों ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन किए, सोने की पालकी स्थापित की
Visual Archive

भारतीय सिखों ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन किए, सोने की पालकी स्थापित की

लाहौर,6 नवम्बर; करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से पहले भारत से बड़ी संख्या में सिखों ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन किए और इस तीर्थ स्थल में सोने की एक पालकी स्थापित की। ननकाना साहिब में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह में शामिल होने पाकिस्तान गए 1100 सिखों में से ज्यादातर ने गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर की यात्रा की, जिसे करतारपुर साहिब के नाम से जाना जाता है। उनके साथ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राज्यपाल चौधरी सरवर भी मौजूद थे। इन तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में अपने साथ लाई गई सोने की पालकी स्थापित की।

राज्यपाल ने कहा कि करतारपुर गलियारे को निर्धारित समय में पूरा किया गया है और इससे दोनों देश करीब आएंगे। गुरु नानक देव की 550वीं जयंती 12 नवंबर को है और इससे पहले नौ नवंबर को करतारपुर गलियारे का उद्घाटन किया जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस गलियारे का उद्घाटन करेंगे।

इस बीच पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि भारतीय नागरिकों के अलावा विदेशी सिखों को करतारपुर साहिब के दर्शन कराने के लिए यात्रा संचालकों गृह मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा।

यह भी पढ़ें-देखें रौशनी में नहाये गुरुद्वारा साहिब करतारपुर की कुछ ख़ास तस्वीरें

एक अधिकारी ने कहा, ”अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों से आने वाले सिखों को लाहौर के लिए यात्रा वीजा जारी किया गया है। पवित्र स्थानों पर उनके अनियंत्रित दौरे में सुरक्षा संबंधी समस्याएं हैं। इसीलिए यात्रा संचालकों को गृह मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए कहा गया है।

गुरु नानक की 550वीं जयंती के संबंध में भारत और अन्य देशों से सिख तीर्थयात्री ननकाना साहिब में आने लगे हैं।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta November 6, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Guru Nanak Birthday

प्रकाश पर्व 2019: गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती समारोह की मनमोहक तस्वीरें

स्कूली बच्चे चंडीगढ़ में सिख गुरु और सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती मनाने के लिए धार्मिक जुलूस में भाग लेते हुए ।…

Read now
Guru Nanak Birthday

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे डेरा बाबा नानक, कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पहला जत्था रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे डेरा बाबा नानक पहुंचे। यहां वे सिखों के पाकिस्तान स्थित तीर्थ स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब और भारत स्थित डेरा बाबा…

Read now
Guru Nanak Birthday

करतारपुर कॉरिडोर के बारे में श्रद्धालुओं के आम सवाल और उनके जवाब

जैसे-जैसे करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन की तारीख़ नज़दीक आ रही है तो लोगों के बीच भी चर्चा बढ़ गई है. लेकिन श्रद्धालुओं के मन में भी कई सवाल उमड़ घुमड़ रहे…

Read now