RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे डेरा बाबा नानक, कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पहला जत्था रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे डेरा बाबा नानक, कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पहला जत्था रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे डेरा बाबा नानक, कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पहला जत्था रवाना करेंगे
Visual Archive

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे डेरा बाबा नानक, कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पहला जत्था रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे डेरा बाबा नानक पहुंचे। यहां वे सिखों के पाकिस्तान स्थित तीर्थ स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब और भारत स्थित डेरा बाबा नानक साहिब को जोड़ने वाले करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे। यहां उन्होंने बेर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। उधर, सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था भारत से पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरिडोर पहुंचा।

डेरा बाबा नानक में अकाली नेता सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, गुरदासपुर से सांसद सन्नी देयोल ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। यहां मोदी ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। उधर, पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर टर्मिनल पहुंचे, जहां से वे पहले जत्थे के साथ करतारपुर साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान जाएंगे।

मोदी 1 बजे श्रद्धालुओं का जत्था रवाना करेंगे

मोदी पहले जत्थे में 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रवाना करेंगे और पाकिस्तान में उनका स्वागत इमरान करेंगे। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू जैसे वीआईपी भी शामिल हैं। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर प्यार का गलियारा है। 12 नवंबर को सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 550वीं जयंती है। इससे 3 दिन पहले कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा। मोदी शनिवार को 12 बजे कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए बटाला पहुंचेंगे। इसके बाद वे यहां से 7 किलोमीटर दूर डेरा बाबा नानक साहिब पहुंचकर दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना करेंगे।

श्रद्धालुओं के पहले जत्थे में 117 वीआईपी


श्रद्धालुओं के पहले जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल शामिल हैं। इस जत्थे में 117 वीआईपी हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को पाकिस्तान सरकार खुली जीप में करतारपुर साहिब तक ले जाने की तैयारी में है। भारत ने सभी की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है।

भारत में 7 हजार जवान, पाकिस्तान में रेंजर्स पर सुरक्षा का जिम्मा


कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए भारत में 7 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत में 100 सदस्यों वाला विशेष ‘पर्यटन पुलिस बल’ तैनात किया गया है। कॉरिडोर की सुरक्षा का जिम्मा पाकिस्तानी रेजरों पर है और पंजाब पुलिस उनके साथ कोऑर्डिनेशन करेगी।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta November 9, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Guru Nanak Birthday

भारतीय सिखों ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन किए, सोने की पालकी स्थापित की

लाहौर,6 नवम्बर; करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से पहले भारत से बड़ी संख्या में सिखों ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन किए और इस तीर्थ स्थल में…

Read now
Guru Nanak Birthday

करतारपुर साहिब: ब्रिटेन से पाकिस्‍तान पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्‍था

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर पंजाब प्रांत के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेने के लिए 178…

Read now
Guru Nanak Birthday

Why is Guru Nanak Jayanti Celebrated? Discover the True Meaning of This Sacred Day

Why is Guru Nanak Jayanti Celebrated? Discover the True Meaning of This Sacred Day Every year, on the full moon day (Purnima) of the Kartik month, millions of…

Read now