नई दिल्ली, 20 मार्च; कोरोना वायरस से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। सरकार ने लोगों को कोरोना वायरस से जुड़े जरूरी सुझाव देने और उन तक मदद पहुंचाने के लिए हेल्प डेस्क बनाई है।
इसके लिए सरकार की तरफ से एक वाट्सएप नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकारों की तरफ से भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए पहले से ही हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए हैं।
इन हेल्प डेस्क के जरिए लोग 24 घंटे जानकारी अथवा मदद प्राप्त कर सकते हैं।
ऑल इंडिया रेडियो न्यूज के अनुसार सरकार द्वारा शुरू किया गया ये वाट्सएप चैटबोट सप्ताह के सातों दिनों, 24 घंटे काम करेगा। इसे माई गवर्नमेंट कोरोना हेल्प डेस्क नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें-कोरोना वायरस: देश में यहां बनाए गए हैं कोरोना वायरस के टेस्टिंग सेंटर
इसका वाट्स एप नंबर 9013151515 है। इस नंबर को आप अपने मोबाइल में सेव कर वाट्सएप चैट के जरिए मदद अथवा सुझाव या पुष्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस नंबर पर फोन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इस पर नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी से जुड़ी सभी जानकारी भी दी जाएंगी।
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.