नयी दिल्ली, 21 मार्च; केंद्र सरकार ने मास्क और सैनिटाईज़र की कीमत तय कर दी है. इसकी जानकारी उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट के माध्यम से दी.
उन्होंने बताया कि मास्क और सैनिटाइजर को लेकर चल रही कालाबाजारी और इनमें बेतहाशा वृद्धि पर लगाम लगा दी गयी है .
केंद्रीय मंत्री ने लिखा है, कोरोना वायरस के फैलने के बाद से बाजार में विभिन्न फेस मास्क, इसके निर्माण में लगने वाली सामग्री और हैंड सेनिटाइजर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है. सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इनकी कीमतें तय कर दी हैं.
हैंड सेनिटाइजर की 200 ML बोतल की खुदरा कीमत 100 रु. से अधिक नहीं होगी। अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी। ये कीमतें 30 जून 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी। 3/3@drharshvardhan@narendramodi #IndiaFightsCorona
— Padma Bhushan Lt. Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) March 20, 2020
उन्होंने हैंड सेनिटाइजर का दाम तय करते हुए लिखा है कि 200 एमएल. बोतल की खुदरा कीमत 100 रु. से अधिक नहीं होगी. अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी. ये कीमतें 30 जून 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी.


मास्क की कीमतों के बारे में पासवान ने लिखा है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 2 और 3 प्लाई मास्क में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक की कीमत वही रहेगी जो 12 फरवरी 2020 को थी, 2 प्लाई मास्क की खुदरा कीमत 8 रु./मास्क और 3 प्लाई की कीमत 10 रु./मास्क से अधिक नहीं होगी.
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 2 और 3 प्लाई मास्क में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक की कीमत वही रहेगी जो 12 फरवरी 2020 को थी, 2 प्लाई मास्क की खुदरा कीमत 8 रु./मास्क और 3 प्लाई की कीमत 10 रु./मास्क से अधिक नहीं होगी। 2/3 @drharshvardhan @narendramodi #IndiaFightsCorona
— Padma Bhushan Lt. Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) March 20, 2020
You can send your stories/happenings here : info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.