RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अक्षय तृतीया 2020: जानिए अक्षय तृतीया से जुड़ी पौराणिक घटनाएं

अक्षय तृतीया 2020: जानिए अक्षय तृतीया से जुड़ी पौराणिक घटनाएं

अक्षय तृतीया 2020: जानिए अक्षय तृतीया से जुड़ी पौराणिक घटनाएं
Visual Archive

अक्षय तृतीया 2020: जानिए अक्षय तृतीया से जुड़ी पौराणिक घटनाएं

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त होता है इसीलिए इस दिन बगैर मुहूर्त निकाले, बगैर पंचांग देख और पंडित को पूछे भी शुभ कार्य कर लिये जाते हैं।



अक्षय तृतीया के पर्व को बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने पर इसका फल कई गुणा प्राप्त होता है। इसीलिए इस दिन बहुत अधिक संख्या में विवाह होते हैं।

इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 26 अप्रैल 2020, रविवार को मनाया जाएगा। जाहिर है लॉकडाउन का पहरा इस पर्व पर भी होगा तो घर में रहते हुए, धार्मिक कार्य व पूजा करके सादगी से ही यह पर्व भी मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-अक्षय तृतीया 2020: सोना नहीं है तो इसे रखें , पूजा मिलेगा अक्षय फल

अक्षय तृतीया से जुड़ी पौराणिक कथाएँ 

अक्षय तृतीया महत्वपूर्ण  पर्वों में से एक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन आप बिना किसी मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. इस दिन का विशेष महत्त्व है. अक्षय तृतीया से जुडी कई पौराणिक कथाएँ हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में-

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम भगवान का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान परशुराम संग विष्णु जी की उपासना की जाती है

राजा भागीरथ के हजारों वर्षों की कठोर तपस्या के कारण अक्षय तृतीया के ही दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आईं थी। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया पर पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है।

अक्षय तृतीया के दिन ही मां अन्नपूर्णा का जन्मदिन भी मनाया जाता है। विधिवत इस दिन पूजा और भंडारे का आयोजन किया जाता है।

अक्षय तृतीया शुभ तिथि पर ही महर्षि वेदव्यास ने महाभारत जैसा महाकाव्य लिखना आरंभ किया था। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है।

बंगाल प्रांत में इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करके व्यापारीवर्ग नए तरीके से लेखा-जोखा की किताब का आरंभ करते हैं।

अक्षय तृतीया के अवसर पर वृंदावन के श्री बांकेबिहारी जी के मंदिर में इसी दिन श्री विग्रह के चरण दर्शन होते हैं। ऐसा साल में एक बार ही होता है।

ऐसी मान्यता है कि इसी दिन नर-नारायण ने भी अवतार लिया था।

स्वयंसिद्ध मुहूर्त होने के कारण सबसे अधिक विवाह इसी दिन होते हैं

चार युगों की शुरुआत अक्षय तृतीया से मानी गई है। इसी दिन से सतयुग और त्रेतायुग का प्रारंभ बताया जाता है।

ब्रह्माजी के पुत्र अक्षय कुमार का आविर्भाव भी अक्षय तृतीया से ही जुड़ा है।



देश के पवित्र तीर्थस्थल बद्रीनाथ के कपाट भी अक्षय तृतीया वाली तिथि से ही खोले जाते हैं।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 24, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

akshay tritiya

एक दिया संतों के नाम : परमार्थ निकेतन की पालघर संतों को श्रद्धांजलि

परमार्थ निकेतन की पालघर संतों को श्रद्धांजलि परमार्थ निकेतन में पालघर हत्या काण्ड में मारे गये संतों की आत्मा की शान्ति के लिये दीप प्रज्वलित कर किया शान्तिपाठ…

Read now
akshay tritiya

आज है अक्षय तृतीया, पांडवों के वनवास से जुड़ी है पौराणिक कथा

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया ति​थि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। अक्षय तृतीया को अखा तीज भी कहा जाता है।अक्षय तृतीया…

Read now
akshay tritiya

अक्षय तृतीया 2020: जानिए अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूर्त , विधि, मंत्र एवं महत्व

इस वर्ष अक्षय-तृतीया 26 अप्रैल को है। 26 तारीख़ को दिन में 11 बजकर 12 मिनट तक तृतीया रहेगी। रोहिणी नक्षत्र और शोभन योग की अक्षय तृतीया सर्वोत्तम…

Read now