RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोना संकट के बीच देशभर में मनाई जा रही ईद, जामा मस्ज़िद में पसरा सन्नाटा

कोरोना संकट के बीच देशभर में मनाई जा रही ईद, जामा मस्ज़िद में पसरा सन्नाटा

कोरोना संकट के बीच देशभर में मनाई जा रही ईद, जामा मस्ज़िद में पसरा सन्नाटा
Visual Archive

कोरोना संकट के बीच देशभर में मनाई जा रही ईद, जामा मस्ज़िद में पसरा सन्नाटा

नयी दिल्ली, 25 मई;  कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच ईद  का त्योहार आज (सोमवार) मनाया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है।



ईद की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देशवासियों को इस पर्व के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में लोगों से कहा कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने का संकल्प लें और कोरोना वायरस की चुनौती से जल्द पार पाने व सुरक्षित रहने के लिए अन्य सभी एहतियात बरतें।

यह भी पढ़ें-ईद का पर्व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनों के बीच मनाएं : मौलाना मदनी 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कामना की, ‘ईद-उल-फितर से जुड़े महान आदर्श हमारे जीवन में स्वास्थ्य, शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आएं।’ वहीं, इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते ईद की पूर्व संध्या पर रौनक दिखाई नहीं दे रही है।

ईद के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मुबारकबाद दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ईद मुबारक, ईद-उल-फितर की बधाई। इस विशेष अवसर पर करुणा, भाईचारे और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाएं। सभी लोग स्वस्थ और समृद्ध रहें।’

कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से दिल्ली स्थित ज़ामा मस्जिद को आज ईद के मौके पर बंद रखा गया है।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘यह त्योहार प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव की अभिव्यक्ति का है। इस मौके पर हम समाज के सबसे कमजोर वर्गों के साथ चीजों को साझा करने और उनकी देखभाल में अपने विश्वास की पुष्टि करते हैं।’ राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ने विदेशों में बसे नागरिकों समेत सभी लोगों को ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

देश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को ईद मनायी जाएगी। हालांकि केरल और जम्मू-कश्मीर समेत कुछ जगहों पर रविवार को ही ईद मनाई गई। उत्तर प्रदेश में भी इस बार की ईद कुछ अलग होगी क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन लागू है ।

ईद की पूर्व संध्या पर गुलजार रहने वाली राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, नजीराबाद, फतेहगंज, लाटूश रोड और कैसरबाग की सड़कों पर रविवार को सन्नाटा पसरा रहा । मुस्लिम धर्मगुरूओं ने अपील की है कि लोग ईद घर पर ही रहकर मनायें ।

बिहार में भी ईद की रौनक नदारद है और लोगों ने घरों में रहकर ही इसे मनाने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल में भी इस बार ईद सादगी से मनाई जाएगी। लॉकडाउन के चलते ईद की पूर्व संध्या पर लोग घरों में रहे और खरीदारी करने के लिए बाहर नहीं निकले।



केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पी विजयन ने लोगों को ईद की बधाई दी। खान ने ट्वीट किया, ‘हमें कोविड-19 की रोकथाम और इसे खत्म करने का वरदान भी मिले।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फितर समानता, सहिष्णुता और पश्चाताप का संदेश देती है।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta May 25, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ganesh Chaturthi

गणेशोत्सव 2020 : कोरोना काल में भक्तों के लिए Online आरती और दर्शन की व्यवस्था

कोरोना काल में गणेशोत्सव : कोरोना के कारण देश में गणपति उत्सव भले ही फीका लग रहा हो, पर मंदिरों और पंडालों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर…

Read now
Hinduism

हरिद्वार में अगले साल निर्धारित समय पर लगेगा आस्था का ‘महाकुंभ’

देहरादून, 27 जून;  साल 202 1  में  हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ का आयोजन परंपरा के अनुरूप निर्धारित समय पर होगा, लेकिन महाकुम्भ के स्वरूप और स्तर…

Read now
Hinduism

चेहरे पर मास्क और हाथ में सैनिटाइज़र लेकर श्रद्धालुओं ने किये तिरुपति के दर्शन

तिरुपति, 12 जून;  कोविड -19 महामारी के कारण 80 दिनों के लॉकडाउन के बाद गुरुवार को तिरुपति मंदिर फिर से खुल गया, इस प्रवेश द्वार में जगह-जगह विस्तृत…

Read now