RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

नाग पंचमी: जानिए किसकी संतान है नाग, कैसे हुई थी नागों की उत्पत्ति

नाग पंचमी: जानिए किसकी संतान है नाग, कैसे हुई थी नागों की उत्पत्ति

नाग पंचमी: जानिए किसकी संतान है नाग, कैसे हुई थी नागों की उत्पत्ति
Visual Archive

नाग पंचमी: जानिए किसकी संतान है नाग, कैसे हुई थी नागों की उत्पत्ति

नाग पंचमी सावन का प्रमुख पर्व है जो नाग देवताओं को समर्पित है। इस दिन महिलाएं नागपंचमी का व्रत रखती हैं और नाग देवताओं से अपने सौभाग्य तथा परिजनों की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगती हैं।



नाग पंचमी के व्रत से कुंडली में बनने वाले कालसर्प दोष एवं सर्पदंश के भय से भी मुक्ति मिलती है। नाग पंचमी पर्व हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसका हमारे पौराणिक शास्त्रों में वर्णन मिलता है।

नागों की उत्पत्ति की कथा 

महाभारत के अनुसार, महर्षि कश्यप की तेरह पत्नियां थीं। इनमें से कद्रू भी एक थी। कद्रू ने अपने पति महर्षि कश्यप की बहुत सेवा की, जिससे प्रसन्न होकर महर्षि ने कद्रू को वरदाने मांगने के लिए कहा। कद्रू ने कहा कि एक हजार तेजस्वी नाग मेरे पुत्र हों। महर्षि कश्यप ने वरदान दे दिया, उसी के फलस्वरूप नाग वंश की उत्पत्ति हुई।

यह भी पढ़ें-नाग पंचमी: जानिये कैसे हुई नागपंचमी की शुरुआत

महर्षि कश्यप की एक अन्य पत्नी का नाम विनता था। पक्षीराज गरुड़ विनता के ही पुत्र हैं। एक बार कद्रू और विनता ने एक सफेद घोड़ा देखा। उसे देखकर कद्रू ने कहा कि इस घोड़े की पूंछ काली है और विनता ने कहा कि सफेद। इस बात पर दोनों में शर्त लग गई। तब कद्रू ने अपने नाग पुत्रों से कहा कि वे अपना आकार छोटा कर घोड़े की पूंछ से लिपट जाएं, जिससे उसकी पूंछ काली नजर आए और वह शर्त जीत जाए। कुछ सर्पों ने ऐसा करने से मना कर दिया।

तब कद्रू ने अपने पुत्रों को श्राप दे दिया कि तुम राजा जनमेजय के यज्ञ में भस्म हो जाओगो। श्राप की बात सुनकर सांप अपनी माता के कहे अनुसार उस सफेद घोड़े की पूंछ से लिपट गए जिससे उस घोड़े की पूंछ काली दिखाई देने लगी। शर्त हारने के कारण विनता कद्रू की दासी बन गई।



नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने से नाग काटने का भय दूर होता है दूसरा इससे कालसर्प और सर्पयोग का अशुभ प्रभाव भी दूर  होता है। नाग पंचमी तिथि को कुश जो एक प्रकार का घास होती है उससे नाग बनाकर दूध, घी, दही से इनकी पूजा की जाती है तो नागराज वासुकी प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि इससे व्यक्ति पर नाग देवता की कृपा होती है।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 24, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

sravana

नाग पंचमी: जानिये कैसे हुई नागपंचमी की शुरुआत

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। पुराने समय से ही नागों को पूजा की जाती रही है। इसलिए नागपंचमी के दिन…

Read now
Hinduism

नाग पंचमी: क्यों मनाते हैं नाग पंचमी? महत्व और पूजा विधि

नाग पंचमी: क्यों मनाते हैं नाग पंचमी? महत्व और पूजा विधि भारत में नाग पंचमी का पर्व अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। जहाँ देश के…

Read now
Hinduism

नागों की उत्पत्ति: नाग वंश की शुरुआत कैसे हुई ?

नागों की उत्पत्ति: नाग वंश की शुरुआत कैसे हुई ? भारतीय संस्कृति में नाग केवल सर्प नहीं हैं – वे शक्ति, रहस्य और आस्था का प्रतीक हैं। नागों…

Read now