RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वार्षिक राशिफल 2020(तुला-Libra): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

वार्षिक राशिफल 2020(तुला-Libra): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

वार्षिक राशिफल 2020(तुला-Libra): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में
Visual Archive

वार्षिक राशिफल 2020(तुला-Libra): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

नव वर्ष हमेशा नयी उमंग और नया विश्वास लेकर आता है. जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे ही हम सभी में नई उम्मीदों का जन्म भी होने लगता है। अधूरे कामों को निबटाने की जल्दी, वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास, नए साल की रणनीति न जाने और कितने सवाल दिमाग में घुमने लगते है. जैसे हमारा आने वाला वर्ष कैसा रहेगा? करियर में सफलता मिलेगी, मनचाहे रिश्तों में बांधेगे या नहीं, स्वास्थय कैसा रहेगा, परिवार में खुशहाली बनी रहेगी या नहीं और न जाने क्या क्या?

वार्षिक राशिफल 2020(तुला-Libra): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

  • फाइनेंस के मामले में यह वर्ष आपको किस दिशा में ले जायेगा
  • करियर और व्यापार के मामले में यह वर्ष आपके लिए क्या नया लाने वाला है
  • इस साल कौन कौन सी खुशिया देंगी आपके पारिवारिक जीवन में दस्तक
  • क्या इस वर्ष किसी से जुड़ेगी आपके दिल की डोर
  • स्वास्थय की दृष्टि से कैसा रहेगा यह नया साल आपके लिए

तो आइये जानते हैं साल 2020 का राशिफल किस तरह के संकेत ला रहा है आप सबके लिए

तुला राशि का वार्षिक राशिफल वर्ष 2020 के लिए —

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। राशिचक्र में इस राशि का स्थान सातवां हैं। इस राशि व्यक्ति मनमौजी होते हैं। सभी के साथ व्यवहार बनाकर चलते हैं। ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं। इस राशि की स्त्री को पति तथा पुरुष को पत्नी भाग्यशाली मिलती है।

यह वर्ष आपकी राशि वालों के लिए आंशिक तौर पर उतार-चढ़ाव कारी स्थिति निर्मित करने वाला रह सकता है ढैय्या शनि का प्रभाव आप पर 24 जनवरी 2020 तक रहेगा जिसके परिणाम स्वरूप आप आलस्य का त्याग करेंगे, और आत्मविश्वास के साथ परिश्रम पूर्वक कार्य करते हुए आगे बढ़ेंगे ,तो निश्चित लाभ  प्राप्ति के योग बनेंगे। वैसे  तुला राशि  के स्वामी शुक्र का मित्र ग्रह शनि है। अतः चिंता की कोई बात नहीं  घबराए नहीं । अति महत्वाकांक्षा के चलते आप  पार्टनर से कार्यस्थल पर  अथवा  कार्यक्षेत्र में बदलाव   का मानस रख सकते हैं  ।

यह भी पढ़ें-वार्षिक राशिफल 2020 (सिंह-Leo): साल 2020 का राशिफल

दिनांक 29 मार्च 2020 से 16 मई 2020 तक का समय  मानसिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव कारी बन रहा है । क्रोध की अधिकता , कार्य में आंशिक  बाधा  धन हानि , कार्यक्षेत्र में बदनामी , पार्टनर की मनमानी,  नए व्यवसाय एवं नए रोजगार की प्राप्ति,  तकनीकी संसाधनों से लाभ,  शेयर मार्केट से लाभ, संपत्ति के मामलों में भाइयों से विरोध एवं उलझन पूर्ण स्थिति का सामना करना , मन में भय,  संशय  ,  दुविधा के साथ कारोबार में  बाधाएं और अवरोध की स्थिति का निर्मित होना । अपने तथा परायो के द्वारा ब्लैक मेल की स्थिति का निर्मित होना , प्रेम प्रसंगों में दरार अथवा मनमुटाव, अशांति व क्लेश रह सकता है । संतान को पीड़ा , कारोबार व राज पक्ष में अनुकूलता रहेगी ।  इस वर्ष दिनांक 16 मई 2020 से 22 जून 2020 तक 6 ग्रहों का वक्री काल आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा ।  इस वर्ष  8 जुलाई 2020 से  3 अगस्त 2020 तक  का समय आपके लिए  शल्य चिकित्सा के योग निर्मित कर सकता है,  स्नायविक विकार, अपच से परेशानी, हैं, अपनी महत्वाकांक्षाओं पर लगाम लगाएं ,  गलत निर्णय लेने से तनाव की संभावनाएं  बनती है।

दिनाक 21 जून 2020 को घटित सूर्य ग्रहण का मध्यम परिणाम  प्राप्त होने से आपके कार्य में बाधाएं आ  सकती है । राजनीति से जुड़ी व्यक्ति पद प्रतिष्ठा एवं  ऊंचा पद प्राप्त कर सकते हैं । 27 सितंबर 2020 से  17 दिसंबर 2020 तक का समय आपके पक्षधर बन रहा है  इस अवधि में आपके कार्यों में प्रगति संभव है  सभी इच्छित कार्य में लाभ की संभावना बनेगी नवीन प्रोजेक्ट अथवा  नित नई नई जिम्मेदारियों से  आपका प्रभाव समाज पर गहरी छाप रखने वाला रहेगा  सामाजिक प्रतिष्ठा एवं आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। वर्ष में  मंगल  और शनि की आराधना आपको समय समय पर उपस्थित होने वाले संकटों से बचाने में सार्थक सिद्ध होगी। अथवा दुर्गा सप्तशती के सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ करने से शांति एवं आर्थिक लाभ प्राप्त की संभावना बनेगी।

यह भी पढ़ें-वार्षिक राशिफल 2020(कन्या-Virgo): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

फाइनेंस की दृष्टि से

नए साल में तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार आपको प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में आप इस साल अपनी सैलरी बढ़वाना चाहते हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अन्य स्रोतों से भी धन कमाने की कोशिश करनी होगी।

करियरऔर व्यापार की दृष्टि से 

करियर राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करना होगा।इस साल आपको अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर अधिक ध्यान देना होगा। इससे आप कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाने में कामयाब होंगे और बेबाकी के साथ अपने नए विचारों को सीनियर अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।

आपका पारिवारिक जीवन

साल के शुरुआत में माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। इस समय आप अपने परिजनों के साथ किसी वैवाहिक समारोह में जा सकते हैं।संतान की शिक्षा एवं उसके भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। हालांकि मई में संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साल के मध्य में रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। इस समय घर पर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। साल के अंत में प्रोपर्टी को लेकर घर पर अशांति का वातावरण छा सकता है।

प्रेम और विवाह के लिए 

इस वर्ष प्रेम जीवन में लब्बोलुबाब से बचें। प्यार में जिद न करें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता कमजोर होगा। अपने लव पार्टनर पर किसी तरह का दबाव न डालें। अगर इस वर्ष आप अपने लव पार्टनर से शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो बात आगे बढ़ा सकते हैं। मई-सितंबर तक आपको प्रेम में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

स्वास्थ्य की दृष्टि से

नया आपकी सेहत के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस वर्ष आपको किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन साल के शुरुआत में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होंगी। इस समय शारीरिक दर्द एवं पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

 उपाय: गाय को चारा खिलाएं और अपनी कुल देवी की पूजा करें।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta December 30, 2019 6 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays