नव वर्ष हमेशा नयी उमंग और नया विश्वास लेकर आता है. जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे ही हम सभी में नई उम्मीदों का जन्म भी होने लगता है। अधूरे कामों को निबटाने की जल्दी, वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास, नए साल की रणनीति न जाने और कितने सवाल दिमाग में घुमने लगते है. जैसे हमारा आने वाला वर्ष कैसा रहेगा? करियर में सफलता मिलेगी, मनचाहे रिश्तों में बांधेगे या नहीं, स्वास्थय कैसा रहेगा, परिवार में खुशहाली बनी रहेगी या नहीं और न जाने क्या क्या?
आपके इन सभी सवालों के जवाब के साथ इस वार्षिक राशिफल में आप जानेंगे –
- फाइनेंस के मामले में यह वर्ष आपको किस दिशा में ले जायेगा
- करियर और व्यापार के मामले में यह वर्ष आपके लिए क्या नया लाने वाला है
- इस साल कौन कौन सी खुशिया देंगी आपके पारिवारिक जीवन में दस्तक
- क्या इस वर्ष किसी से जुड़ेगी आपके दिल की डोर
- स्वास्थय की दृष्टि से कैसा रहेगा यह नया साल आपके लिए
तो आइये जानते हैं साल 2020 का राशिफल किस तरह के संकेत ला रहा है आप सबके लिए
कन्या राशि का वार्षिक राशिफल वर्ष 2020 के लिए –
यह राशि उत्तरा फाल्गुन नक्षत्र के दूसरे तीसरे और चौथे चरण तथा हस्त नक्षत्र के चारों चरण और चित्रा नक्षत्र का प्रथम तथा दूसरे चरण से मिलकर बनी है । इस प्रकार कुल नवांश के-9 चरण तथा प्रत्येक चरण 3 अंश 20 कला का होता है । कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। राशिचक्र में इस राशि का छठा स्थान होता है। इस राशि के व्यक्ति परिवार की भलाई हेतु हमेशा प्रयासरत रहते हैं। फिर भी इनका सम्मान कुछ कमजोर रहता है। लेकिन ये हमेशा अपने कर्तव्य को भलीभांति निभाते हैं। ये स्वाभिमानी होते हैं। ये बुद्धिमानी से काम निकलवाना जानते हैं। ये भावुक होते हैं और अपने कार्य को अच्छे तरीके से करना जानते हैं। राजनीति में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होता है। अध्यात्म में इनकी रुचि रहती है। इस राशि वालों को गुरु का फल अच्छा प्राप्त होता है।
यह वर्ष आपकी राशि वालों के लिए ढैय्या शनि का प्रभाव आप पर 24 जनवरी 2020 तक रहेगा जिसके परिणाम स्वरूप आप आलस्य का त्याग करेंगे, और आत्मविश्वास के साथ परिश्रम पूर्वक कार्य करते हुए आगे बढ़ेंगे तो निश्चित लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। वैसे कन्या राशि के स्वामी का मित्र ग्रह शनि है। अतः चिंता की कोई बात नहीं घबराए नहीं ।
दिनांक 21 जून 2020 के सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर अशुभ प्रभाव परिलक्षित हो सकता है । तथा 6 ग्रहों की युति योग बनने से चिड़चिड़ा एवं जिद्दी स्वभाव पार्टनर से कार्यस्थल पर अथवा कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग देख सकते हैं ।धार्मिक अभिरुचि के साथ यात्राओं की संभावनाएं बनती है।
भूमि ,भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बनेंगे । किंतु मन में भय, संशय , मन का कमजोर होना , दुविधा के साथ कारोबार में बाधाएं और अवरोध की स्थिति का निर्मित होना , माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता, स्वयं को गले एवं पेट के रोग, आर्थिक तंगाई, अशांति व क्लेश रह सकता है , संतान को पीड़ा , कारोबार व राज पक्ष में अनुकूलता रहेगी ।
दिनांक 16 मई 2020 से 22 जून 2020 तक 6 ग्रहों का वक्री काल आपके लिए शुभ फल देने वाला हो रहेगा । एवं 8 जुलाई 2020 से 3 अगस्त 2020 तक का समय आपके लिए शल्य चिकित्सा के योग, स्नायविक विकार, अपच से परेशानी, गैस्ट्रिक ट्रबल , पार्टनर से विरोध, तकनीकी संसाधनों से हानि ,शेयर मार्केट से हानि एवं विद्युत उपकरणों से हानि के योग बन सकते हैं ।अति महत्वाकांक्षी , और अहमता के कारण गलत निर्णय लेने से तनाव की संभावनाएं बनती है। दूसरी सूर्य ग्रहण का अनुकूल परिणाम प्राप्त होने से आपके कार्य में प्रगति हो सकती है । वर्ष में शनि की आराधना आपको समय समय पर उपस्थित होने वाले संकटों से बचाने में सार्थक सिद्ध होगी। इस साल स्वास्थ्य के मामले में भाग्य आपके साथ रहेगा। सारे साल आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस साल आपका प्रेम जीवन भी बहुत अच्छा रहने की संभावना है क्योंकि अपने प्रेमी के प्रति इस साल आप ईमानदार रहेंगे। इस साल आपके पार्टनर को उसके कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है जिससे घर में खुशियां आएंगी। आपके बच्चे भी इस साल पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें-वार्षिक राशिफल 2020(मिथुन-Gemini): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में
फाइनेंस की दृष्टि से

साल 2020 में आपका वित्तीय पक्ष मजबूत होगा। इस वर्ष आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आप नया वाहन, घर या कोई अन्य प्रोपर्टी खरीद सकते हैं। रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहायता की उम्मीद करें और आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
करियर और व्यापार की दृष्टि से
फलादेश के मुताबिक कन्या राशि वालों का करियर जीवन वर्ष 2020 में चमक सकता है। इस वर्ष नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। ऑफिस में सीनियरों के सहयोग से आप सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ेंगे। लेकिन ऑफिस अथवा कार्य स्थल पर अपने विरोधियों से बचकर रहें। क्योंकि वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-वार्षिक राशिफल 2020(सिंह-Leo): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में
आपका पारिवारिक जीवन
इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।हालांकि व्यस्तता के कारण अपने परिजनों को समय कम दे पाएंगे। मार्च में संतान की गतिविधियों पर नज़र रखें। क्योंकि उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो वह दूर होगा। जुलाई में संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साल के अंत में माता-पिता की सेवा करने से मन को सुकून मिलेगा। इस वर्ष आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
प्रेम और विवाह के लिए
नए वर्ष में आपको लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रियतम आपके मुश्किल दौर में काम आएगा। इस वर्ष आप अपने साथी के साथ किसी शानदार जगह में घूमने जा सकते हैं। साल के मध्य में लव लाइफ और भी मधुर होगी। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-वार्षिक राशिफल 2020(कर्क-Cancer): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में
स्वास्थ्य की दृष्टि से
वर्ष 2020 आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के कारण आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। मौसम परिवर्तन के समय छोटी-मोटी स्वास्थ्य तकलीफ हो सकती है। काम में व्यस्तता से मानसिक दबाव रह सकता है।
उपाय:शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कन्या राशि वालों को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए और साथ ही कन्याओं को कपड़े भेंट देने चाहिए।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.