RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आस्था चैनल के एप्प का शुभारंभ : स्वामी रामदेव ने किया एप लॉन्च

आस्था चैनल के एप्प का शुभारंभ : स्वामी रामदेव ने किया एप लॉन्च

आस्था चैनल के एप्प का शुभारंभ : स्वामी रामदेव ने किया एप लॉन्च
Visual Archive

आस्था चैनल के एप्प का शुभारंभ : स्वामी रामदेव ने किया एप लॉन्च

आस्था चैनल के एप्प का शुभारंभ : स्वामी रामदेव ने किया एप लॉन्च

देश के सबसे बड़े और प्रसिद्ध धार्मिक चैनल ने आज तकनीक को साथ लेकर हर घर और हर हाथ में आस्था को पहुंचाने की शुरुआत की है। आसंथा चैनल आज धर्म की दुनिया का आईना है, जहां कथा, सत्संग, आध्यात्मिक आयोजन से लेकर धर्म प्रचार प्रसार से जुड़े सारे आयोजनों को लाइव और प्रोग्रामिंग करके पेश किया जाता है। आस्था ने सन् 2000 में अपनी शुरूआत से ही एक नई राह बनाई है। आज देश के साधु संतों के बीच और दुनिया के सौ से ज्यादा देशों में आस्था चैनल भारतीय धर्म, आध्यात्म और कथा-प्रवचन को लेकर पहुंचता है। आज दिल्ली में पूरी आस्था टीम के साथ सवामी रामदेव ने इसे विधिवत लान्च किया। ये एप एंड्राएड और आईओएस प्लेटफार्म पर उपलबध है।

Photo : Aastha TV
Photo : Aastha TV

आज का दिन आस्था के लिए खास है। तकनीक के नए नए प्लेटफार्म को अपनाने के हिमायती रहे स्वामी रामदेव ने आज आस्था टीवी के एप्प को लॉन्च किया, जिससे कल ही उनके नए अभियान हरिद्वार से हर द्वार तक पहुंचने की सोच जुड़ी है। अब आस्था चैनल और साथ ही साथ आस्था भजन, अरिहंत और वैदिक चैनल इस एक एप पर एक साथ देखने को मिलेंगे। ये एक नई शुरूआत है, जिससे अब कोई भी, कहीं भी एक टच से अपने धर्म की प्यास को पूरा कर सकेगा। साथ ही कोई भी कार्यक्रम कभी भी देखा जा सकेगा। इस मौके पर आस्था चैनल के सीईओ प्रमोद जोशी, सीएफओ प्रदीप जोशी, टेक्निकल हेड किशोर, डिस्ट्रीब्यूशन हेड अरविंद जोशी और एस के तिजारावाला मौजूद रहे।

Photo : Aastha TV
Photo : Aastha TV

स्वामी रामदेव ने इस मौके पर कई और सवालों को भी उठाया। हाल ही में आस्था चैनल दूरदर्शन के फ्री डिश से हट गया था, जिसके लिए स्वामीजी ने सरकार की नीतियों को जिम्मेदार माना। एक चैनल के सालाना फीस को आठ करोड़ करने से वैदिक ब्रॉडकास्टिंग पर बत्तीस करोड़ को बोझ आने की बात स्वामीजी ने कही। साथ ही स्वामीजी ने हाल में Information and Broadcasting Ministry के आदेश के बाद Non-News Channels को लाइव करने के लिए एक लाख रोजाना का शुल्क देने की बात को गंभीरता से लिया। उन्होंने इसे साधु संतों पर जजिया कर की तरह करार दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए स्वामीजी कहा कि, ये विषय धयान देने योगय है कि साधु संत अपने कार्यक्रम दिखाने के लिए आस्था के काम के लिए रोजाना एक लाख रूपए दें।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World January 17, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

वैष्णव परंपरा, राष्ट्र और समाज को जोड़ने वाला आचार्य नेतृत्व: श्री पुंडरीक गोस्वामी महाराज

वैष्णव परंपरा, राष्ट्र और समाज को जोड़ने वाला आचार्य नेतृत्व: श्री पुंडरीक गोस्वामी महाराज वृंदावन की पावन भूमि से निकले, राधा-कृष्ण भक्ति परंपरा के प्रख्यात स्तंभ श्री पुंडरीक…

Read now
Hinduism

उत्तराखंड की दिव्य धरती से पूज्य संतों ने श्री राम मन्दिर शिलान्यास में सहभाग किया

उत्तराखंड की दिव्य धरती से पूज्य संतों ने श्री राम मन्दिर शिलान्यास में सहभाग किया लगभग 500 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में आज श्री राम जी…

Read now
Hinduism

आचार्य बालकृष्ण की तबीयत में सुधार, फूड प्वायजनिंग के बाद हुए थे भर्ती

आचार्य बालकृष्ण की तबीयत में सुधार, फूड प्वायजनिंग के बाद हुए थे भर्ती हरिद्वार/ऋषिकेश. आचार्य बालकृष्ण की तबीयत में अब सुधार है। एम्स ऋषिकेश ने बाकायदा मेडिकल बुलेटिन…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *