RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

ब्रह्माकुमारीज की अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरु

ब्रह्माकुमारीज की अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरु

ब्रह्माकुमारीज की अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरु
Visual Archive

ब्रह्माकुमारीज की अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरु

अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरु, जुटे कई देशों के ब्रह्माकुमारीज के वरिष्ठ सदस्य

  • जनसरोकारी योजनाओं की रुपरेखा पर होगी चर्चा

आबू रोड, 5 अप्रैल, निसं। शांतिवन स्थित विशाल डायमंड हॉल में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतराष्ट्ीय कार्यकारिणी की बैठक का विधिवत शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम के उदघाटन अवसर पर संस्थान प्रमुख राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि वर्तमान समय की हालात के अनुसार हमें पूरे विश्व के लोगों को शंाति और सदभावना के माहौल की अति आवश्यक है। पर्यावरण, मानसिक स्वास्थ्य, वैश्विक शांति और मनुष्य के नैतिक उत्थान की अति आवश्यकता है। ऐसे समय में यह मीटिंग लोगों के सामाजिक बदलाव की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

Brahmakumaris Mount Abu
Brahmakumaris Mount Abu

कार्यक्रम में संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि पूरे वर्ष में मानव उत्थान के लिए जो सेवाओं की रुपरेखा बनायी जायेगी उससे एक नये समाज का विकास होगा। नये वर्ष की थीम घोषित की जायेगी। प्लांटेशन से लेकर मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रहेगा। इस अवसर पर बीके जयन्ति दीदी ने कहा कि चाहे भारत या विश्व हर जगह नैतिक पतन लोगों की चिंता का सबब है। राजयोग मेडिटेशन और परमात्म ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने प्रयास करना है। संस्थान के महासचिव बीके करुणा ने कहा कि लोगों को शरीर के साथ आत्मा का विकास और शांति दोनो ही जरुरी है। इसलिए बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक हर किसी को ज्ञान और अध्यात्म की अति आवश्यकता है।

Brahmakumaris Mount Abu
Brahmakumaris Mount Abu

90 सूत्रीय एजेंडे पर होगी चर्चाः 6 दिवसीय अन्तर्राष्ट्ीय कार्यकारिणी की बैठक में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों और मैदानी इलाकों तक प्रत्येक स्थानों पर ईश्वरीय सेवाओं की रुपरेखा पर चर्चा होगी। खासकर युवाओं, महिलाओं, बाल व्यक्तित्व विकास शिविरों, पौधरोपण, तनाव मुक्ति, नशामुक्ति से लेकर कई प्रकार के विशाल मेलों और सभाओं का आयोजन किया जायेगा।
ये ले रहे भागः इस अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जोन सबजोन इंचार्ज, सभी प्रभागों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर, मुख्यालय कोआर्डिनेटर, जोन कोआर्डिनेटर, मुख्य सेवाकेन्द्रों के प्रमुख भाग ले रहे है।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World April 6, 2026 2 min read
Share: