RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

दस हजार एपीसोड के साथ Brahmakumaris के Godlywood Studio ने बनाया कीर्तिमान

दस हजार एपीसोड के साथ Brahmakumaris के Godlywood Studio ने बनाया कीर्तिमान

दस हजार एपीसोड के साथ Brahmakumaris के Godlywood Studio ने बनाया कीर्तिमान
Visual Archive

दस हजार एपीसोड के साथ Brahmakumaris के Godlywood Studio ने बनाया कीर्तिमान

दस हजार एपीसोड के साथ ब्रह्माकुमारीज के Godlywood स्टूडियो ने बनाया कीर्तिमान

  • 11 भाषाओं में बनता है कार्यक्रम, 130 चैनलों में प्रसारण, विश्व का पहला Godlywood स्टूडियो

आबू रोड, 29नवम्बर, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा शांतिवन के मनमोहिनी वन में स्थापित गॉडलीवुड ( Godlywood ) स्टूडियो ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। यह विश्व का पहला स्टूडियो है जिसमें सिर्फ आध्यात्मिकता के कार्यक्रम बनाये जाते हैं। यह अपने आप में सिरोही के साथ राजस्थान के लिए गौरव की बात है।
इसी उपलक्ष्य में गॉडलीवुड ( Godlywood ) स्टूडियो में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी खुद उदघाटन करने पहुंची। दादी ने अपने आशिवर्चन देते हुए कहा कि यह विश्व की पहली स्टूडियो है जिसने इतने कम समय में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। यहॉं का बनने वाला कार्यक्रम दुनिया भर के लोग देखकर अपनी जिन्दगी को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। दादी ने कहा कि मैने 140 देशों में भ्रमण किया है लेकिन ऐसी स्टूडियो कहीं नहीं देखा। जिसमें सिर्फ आध्यात्मिक कार्यक्रम बनते हैं। गॉडलीवुड स्टूडियो में बनने वाला कार्यक्रम हर वर्ग, हर उम्र, हर जाति और धर्म के लोगों के लिए है। जिससे वे अपनी आन्तरिक तरक्की कर सकें।
गॉडलीवुड स्टूडियो
गॉडलीवुड स्टूडियो
कार्यक्रम में गॉडलीवुड ( Godlywood ) स्टूडियो के कार्यकारी निदेशक बीके हरीलाल ने कहा कि यह सुखद है कि पांच वर्ष पूर्व इस स्टूडियो की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक यह दिन रात कार्य कर रही है। इसमें इतने सारे कार्यक्रम बने है जो एक कीर्तिमान है। पूरे विश्व में ऐसी कोई स्टूडियो नहीं है जिसमें सिर्फ आध्यात्मिकता के कार्यक्रम बनते हैं। उम्मीद है कि आने वाले कुछ समय में ही एक लाख एपीसोड बनाकर पूरे विश्व में नाम रोशन करेंगेे। सौ लोग करते है कार्य: इस स्टूडियो में सौ लोग कार्य करते है। अधिकतर लोग नि:शुल्क सेवायें दे रहे है। तथा हर प्रकार के कार्यक्रम बनाते हैं।

11 भाषाओं में बनता है प्रोग्राम: इस स्टूडियो में हिन्दी, अंग्रेजी समेत स्थानीय 11 भाषाओं में कार्यक्रम बनाये जाते हैं। जिसमें टॉक शो, न्यूज, वनटूवन, नृत्य नाटक, फिल्म, शाश्त यौगिक खेती, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास, बच्चों के लिए कार्यक्रम, महिलाओं के लिए प्रोग्राम, स्वास्थ्य सम्बन्धी चर्चाये आदि बनते हैं। पांच वर्ष पूर्व बनी थी स्टूडियो: गॉडलीवुड स्टूडियो का निर्माण पांच वर्ष पूर्व हुआ था। तब से लेकर धीरे धीरे स्पीड पकड़ ली और आज इस मुकाम पर पहुंच गयी है।
गॉडलीवुड स्टूडियो

राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम: केवल भारत के ही नहीं बल्कि विदेशी चैनलों के लिए भी प्रोग्राम प्रोडयूस किये जाते हैं। यूस कनाडा के कई चैनलों में भी यहॉं बने कार्यक्रम का प्रसारण होता हैं। यह सारे कार्यक्रम आध्यात्मिकता पूर्ण होते हैं। जिससे व्यक्ति अपने जीवन को सशक्त बना सके।

गॉडलीवुड स्टूडियो
ओम शांति चैनल का प्रसारण: गॉडलीवुड स्टूडियो से ही ओम शांति चैनल का भी प्रसारण होता है। इसके साथ ही सभी प्रकार के कंटेट का प्रोडक्शन भी यही होता है। ये भी रहे उपस्थित: इस अवसर पर जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञ बीके उषा, भीनमाल की बीके गीता, दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार नीरज सिंह समेत स्टूडियो का पूरा स्टाफ तथा विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World December 1, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

मानव श्रृंखला बनाकर सैकड़ों युवा बहनों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर सैकड़ों युवा बहनों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश पेड़ को काटने वाले नहीं बचाने वाले का किया आह्वान आबूरोड, 20 जुलाई, निसं।…

Read now
Hinduism

दादी जानकी को नोबल अवार्ड-2018 सम्मान

दादी जानकी को नोबल अवार्ड-2018 सम्मान द नोबल फाउण्डेशन नाम संस्था ने दिया अवार्ड, कहा नारी शक्ति की मिशाल दादी जानकी आबू रोड, 31 दिसम्बर, निसं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी…

Read now
Hinduism

शिवदर्शन एक्सप्रेस से पानी बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश 

शिवदर्शन एक्सप्रेस से पानी बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश  अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया चलित रेल झांकी को रवाना सप्ताहभर आबू रोड सहित गांव-गांव में लोगों को…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *