चीन का मनमाना फरमान – मानसरोवर झील में डुबकी की मनाही
- चीनी अधिकारियों ने मानसरोवर झील में पूजा करने या डुबकी लगाने पर आज सुबह से रोक लगाई
- हज़ारों यात्रियों में भारी निराशा
कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर रहे है सैकड़ों भक्तों को रविवार शाम एक झटका लगा। इस यात्रा के लिए चीन सरकार हर बैच के साथ एक चीनी गाइड देती है। गाइड ने एक बैच को सूचित किया कि आज से उनमें से कोई भी मानसरोवर झील में डुबकी नहीं लगा सकेगा। ऐसे ऊपर से आए आदेश के तहत किया जा रहा है।
आप इन तस्वीरों में देख सकते है कि कैसे मानसरोवर जाने वाले लोग आराम से पिछले कई सालों से पूजा-अर्चना-स्नान और डुबकी लगाते आए है।



भारत से हर साल हज़ारों की संख्या में भक्त कैलाश मानसरोवर का यात्रा पर जाते है। इनमें चार दिन पहले पचास भक्तों के जत्थे के साथ भागवताचार्य संजीवकृष्ण ठाकुरजी भी मानसरोवर कल पहुँचे। चीनी गाइड ने उन्हें और लोगों को साफ़ मना कर दिया कि आज न तो मानसरोवर की फ़ोटो खींच सकते हैं और न ही जल को छू सकते है।

सभी भक्त बहुत असमंजस में है और मायूस है। भारत सरकार को जल्द से जल्द इसे चीन से वार्ता करके हल करना चाहिए।
सुनिए संजीवकृष्ण ठाकुरजी की बात मानसरोवर झील से….
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply