RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोविड-19: जानिए क्या है लॉक डाउन और कौन से देश पहले भी हुए हैं लॉक डाउन

कोविड-19: जानिए क्या है लॉक डाउन और कौन से देश पहले भी हुए हैं लॉक डाउन

कोविड-19: जानिए क्या है लॉक डाउन और कौन से देश पहले भी हुए हैं लॉक डाउन
Visual Archive

कोविड-19: जानिए क्या है लॉक डाउन और कौन से देश पहले भी हुए हैं लॉक डाउन

कोरोना वायरस के संक्सेरमण से बचाव हेतु कई देशों में  लॉक डाउन का आदेश दे दिया गया है। कोरोना वायरस से अब तक भारत में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस कारण पूरी दुनिया में अबतक लगभग 11000 लोगों की मौत हो चुकी है।



इटली में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा बरपा हैं यहां एक दिन में 627 लोगों की जान जा चुकी है और पूरे इटली में अब तक 3400 लोग कोरोना की वजह से मर चुके हैं।

कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए कई देशों में लॉक डाउन कर दिया गया है। भारत के महाराष्ट्र राज्य में लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है।

क्या है लॉकडाउन

जानिए क्या है लॉक डाउन
लॉकडाउन नाम से ही पता चलता है कि बंदी। लॉकडाउन एक ऐसी इमरजेंसी है जो महामारी या किसी बड़ी आपदा के समय शहर में सरकारी तौर पर लागू की जाती है। इसके आदेश के बाद लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती है।

ऐसे में सिर्फ दवा और राशन के लिए ही लोग घरों से निकल सकते हैं। मॉल, होटल, स्कूल, ऑफिस, कॉलेज सभी बंद कर दिए जाते हैं।

इसे लागू जब किसी शहर या सोसायटी में किसी चीज से समुदाय की जान को खतरा होता है तो उसके बचाव के लिए इसे लागू किया जाता है। इस समय कोरोना के संक्रमण की वजह से कई देशों ने इसकी घोषणा कर दी है।

इन देशों में भी लागू है लॉकडाउन


कोरोना ने अब तक सबसे ज्यादा तबाही चीन, इटली व ईरान में मचाई है। इसलिए कई देशों ने लॉकडाउन का आदेश दिया है।  अमेरिका ने अपने कई बड़े शहरों जैसे कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को को लॉकडाउन कर दिया है।

अर्जेन्टीना ने 31 मार्च तक के लिए अपने यहां लॉकडाउन कर दिया है वहीं इटली के कई बड़े शहरों में भी यही स्थिति है। नेपाल ने भी अपने यहां लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

इन सबके साथ ही भारत ने भी 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की है जबकि यहां मुबंई और लखनऊ के कई क्षेत्रों में पहले से ही लॉकडाउन है।

यह भी पढ़ें-जनता कर्फ्यू : जानिए थाली और ताली का Indian और Italian Connection

इससे पहले कब और कहां लगा था

जानिए क्या है लॉक डाउन
2020 से पहले दिसंबर 2005 में न्यू साउथ वेल्स पुलिस फोर्स ने अपने यहां दंगा रोकने के लिए लॉकडाउन किया था।  इसके बाद अमेरिका में 9/11 जब आतंकी हमला हुआ था तब पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया था। उस समय तीन दिन के लिए वहां की सरकार ने ऐसा किया था।



19 अप्रैल, 2013 को बोस्टन शहर को आतंकियों की खोज के लॉकडाउन किया गया था और नवंबर 2015 में पेरिस हमले के बाद संदिग्धों आरेापियों को पकड़ने के लिए साल 2015 में ब्रुसेल्स में पूरे शहर को लॉकडाउन करने का आदेश दिया गया था।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 22, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कोरोना संक्रमण के कारण मां विंध्यवासिनी मंदिर नवमी तक के लिए बंद

मिर्ज़ापुर, 19 अप्रैल; कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर एहतियात के तौर पर एक बार फिर विंध्यवासिनी मंदिर को बंद कर दिया गया. कोरोना काल के बीच…

Read now
Hinduism

विश्व वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में मनेगी दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि

दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि आबू रोड, 24 अगस्त, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि 25 अगस्त को विश्व…

Read now
Christianity

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने रेडक्राॅस दिवस पर दिया संदेश – फेक न्यूज न फैलाएं

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने रेडक्राॅस दिवस पर दिया संदेश सभी राष्ट्र कोरोना मुक्त विश्व के निर्माण हेतु मिलकर कदम बढ़ायें परमार्थ निकेतन में सोशल डिसटेंसिंग का पालन…

Read now