RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोना संक्रमण के कारण मां विंध्यवासिनी मंदिर नवमी तक के लिए बंद

कोरोना संक्रमण के कारण मां विंध्यवासिनी मंदिर नवमी तक के लिए बंद

कोरोना संक्रमण के कारण मां विंध्यवासिनी मंदिर नवमी तक के लिए बंद
Visual Archive

कोरोना संक्रमण के कारण मां विंध्यवासिनी मंदिर नवमी तक के लिए बंद

मिर्ज़ापुर, 19 अप्रैल; कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर एहतियात के तौर पर एक बार फिर विंध्यवासिनी मंदिर को बंद कर दिया गया. कोरोना काल के बीच यह दूसरी बार होगा, जब विंध्यवासिनी मंदिर को पूरी तरीके से बंद रखा जाएगा.



साथ ही विंध्य पर्वत पर विराजमान मां अष्टभुजा व मां काली मंदिर भी बंद रहेगा. मंदिर बंद होने से भक्त अब नवमी तक मां विंध्यवासिनी का दीदार नहीं कर सकेंगे.

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व श्रीविंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों ने शनिवार की सुबह पारीवाल के साथ कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर बैठक की. दो घंटे तक चली बैठक के बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमण की आशंका के बीच विंध्यवासिनी मंदिर को बंद करने का निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़ें-हिंगलाज माता शक्तिपीठ : ये है पाकिस्तान में एकमात्र शक्तिपीठ

बैठक में तय हुआ कि शनिवार की रात आठ बजे से चैत्र नवरात्र के नवमी यानी 21 अप्रैल तक मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा. इस बीच अगर शासन का कोई गाइडलाइन आ गया तो उस हिसाब से व्यवस्था होगी, नहीं तो नवमी की रात पुन: बैठक कर पंडा समाज राष्ट्रहित में निर्णय लेगा.



गर्भगृह का कपाट केवल दैनिक रूप से होने वाली चार आरती के लिए ही खोला जाएगा. दर्शनार्थियों की भीड़ में किसी संक्रमित व्यक्ति के आ जाने का खतरा था, इसलिए जनहित में यह फैसला लिया गया है. वहीं श्रद्धालुओं से घर पर ही रहकर पूजा-अर्चना व मां की आराधना करने का अनुरोध किया गया है.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 19, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अनलॉक 1: नहीं खुलेगा अभी माँ विंध्यवासिनी मंदिर

मिर्ज़ापुर, 8 जून;   जहाँ 8 जून सोमवार से धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट अभी नहीं खोले जायेंगे । इसका…

Read now
Hinduism

कोरोना से फाइट: जानिये क्यों ज़रूरी है जनता कर्फ्यू

जनता का…जनता के लिए…जनता के द्वारा लागू इस जनता कर्फ्यू का मकसद कोरोना वायरस (COVID-19) को समुदायों के बीच फैलने से रोकना है. कोरोना वायरस को बढ़ने से…

Read now
Hinduism

कोरोना से फाइट: कोरोना पर लॉकडाउन,का हर जगह दिख रहा असर

कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है। सभी राज्य…

Read now