RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अनलॉक 1: नहीं खुलेगा अभी माँ विंध्यवासिनी मंदिर

अनलॉक 1: नहीं खुलेगा अभी माँ विंध्यवासिनी मंदिर

अनलॉक 1: नहीं खुलेगा अभी माँ विंध्यवासिनी मंदिर
Visual Archive

अनलॉक 1: नहीं खुलेगा अभी माँ विंध्यवासिनी मंदिर

मिर्ज़ापुर, 8 जून;   जहाँ 8 जून सोमवार से धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट अभी नहीं खोले जायेंगे । इसका निर्णय रविवार शाम पंडा समाज की हुई बैठक में लिया गया।



पंडा समाज का कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद वहां की व्यवस्थाएं देखकर ही विंध्यवासिनी धाम खोलने पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को भी डीएम के साथ बैठक होगी।

केंद्र और राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार मिर्जापुर में सभी धार्मिक स्थल सोमवार से खुलेंगे। लेकिन मां विंध्यवासिनी धाम के कपाट अभी नहीं खुलेंगे।

यह भी पढ़ें-जगन्नाथपुरी: रथयात्रा में शामिल होने वाले पुजारी और पुलिसकर्मी रहेंगे होम क्वारंटाइन

देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में शामिल मां विंध्यवासिनी के दरबार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में  कोरोंना के संक्रमण से बचाव करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक के बाद पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मंदिर का कपाट खोलने में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंडा समाज के पदाधिकारियों का मानना है कि मां का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहले होनी चाहिए। इसके बाद ही दर्शन पूजन व अन्य धार्मिक संस्कार आयोजित होंगे।

पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक का कहना है कि मंदिर का कपाट खोलने से पहले संक्रमण संबंधित सभी सुरक्षा के इंतजाम किए जाए। पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया।



बैठक में कोषाध्यक्ष तेजन गिरी, मंदिर व्यवस्था प्रमुख अवनीश मिश्रा, समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं श्री विंध्य पंडा समाज व डीएम की सोमवार को होने वाली बैठक के बाद ही मंदिर के कपाट खोलने पर निर्णय होने की उम्मीद है।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta June 8, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कोरोना संक्रमण के कारण मां विंध्यवासिनी मंदिर नवमी तक के लिए बंद

मिर्ज़ापुर, 19 अप्रैल; कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर एहतियात के तौर पर एक बार फिर विंध्यवासिनी मंदिर को बंद कर दिया गया. कोरोना काल के बीच…

Read now
Hinduism

चेहरे पर मास्क और हाथ में सैनिटाइज़र लेकर श्रद्धालुओं ने किये तिरुपति के दर्शन

तिरुपति, 12 जून;  कोविड -19 महामारी के कारण 80 दिनों के लॉकडाउन के बाद गुरुवार को तिरुपति मंदिर फिर से खुल गया, इस प्रवेश द्वार में जगह-जगह विस्तृत…

Read now
Hinduism

विंध्‍याचल मंदिर में भी दर्शन‍ार्थियों का होगा कोरोना वायरस परीक्षण

मिर्ज़ापुर,18 मार्च; विंध्‍याचल स्थित विंध्‍यधाम में चैत्र नवरात्र के मौके पर आस्‍था का रेला माह के अंत में उमड़ेगा तो जिला प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय…

Read now