RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

धर्मगुरु दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर पहुंचे गया

धर्मगुरु दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर पहुंचे गया

धर्मगुरु दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर पहुंचे गया
Visual Archive

धर्मगुरु दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर पहुंचे गया

धर्मगुरु दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर पहुंचे गया

गया, 2 जनवरी; बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर बोधगया पहुंचे. बोधगया में उनका स्वागत तिब्बती मॉनेस्ट्री के लामा और जिला प्रशासन ने किया. इस एक महीने के प्रवास के दौरान वे कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. दलाईलामा सबसे पहले भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली महाबोधी मंदिर का भ्रमण करते हुए पूजा एवं ध्यान लगाएंगे. वे कालचक्र मैदान में बनाए गए भव्य पंडाल में 5 से 7 जनवरी तक आयोजित विशेष शिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे और भारतीय समुदाय के लोगों के लिए प्रवचन करेंगे.

यह भी पढ़ें-क्रोध ही शत्रु का आधार है, अविद्या नष्ट करने पर होगी बुद्ध की प्राप्ति: दलाई लामा

इस बीच 7 जनवरी को ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बोधगया आने का कार्यक्रम है जिसमें नीतीश कुमार महाबोधी की नवनिर्मित चाहरदीवारी का उद्घाटन करने के साथ ही दलाईलामा से भी मुलाकात करेंगे. दलाई लामा 14 से 16 जनवरी तक तिब्बती समुदाय के लोगों को शिक्षा देंगे और 18 से 21 जनवरी के बीच बौद्ध धर्म को अपनाने वाले नये लामाओं को दीक्षा देंगे.
दलाई लामा के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. सुरक्षा के लिए 2 हजार से ज्यादा अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है. वहीं महाबोधी मंदिर, कालचक्र मैदान, बोधगया शहर एवं होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं.

यह भी पढ़ें-नेहरू के ‘शांति मॉडल’ पर किया दलाई लामा ने तंज

देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल आदि की विशेष व्यवस्था की गयी है. दलाई लामा अगले एक फरवरी को बोधगया से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

—————————————————————

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com– या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta January 2, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Buddhism

Bodhi Day क्या है और बौद्ध धर्म में ‘ज्ञान’ का वास्तविक अर्थ क्या होता है?

Bodhi Day क्या है और बौद्ध धर्म में ‘ज्ञान’ का वास्तविक अर्थ क्या होता है? Bodhi Day बौद्ध धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, क्योंकि…

Read now
Buddhism

बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का टीचिंग सत्र आरम्भ 

बोधगया, 3 जनवरी; तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु परम् पावन दलाई लामा कालचक्र मैदान में ग्यालसे थोगमेद जाड़पो द्वारा रचित 37 प्रेक्टिसेस ऑफ द बोधिसत्व पर प्रवचन दिया। इसके बाद शुक्रवार को अवलोकितेश्वर दीक्षा प्रदान करेंगे।…

Read now
Buddhism

12 देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने वट थाई बौद्ध टेंपल से निकाली शोभा यात्रा

बिहार, 19 नवम्बर; बिहार के वैशाली जिले से तीसरी बार विश्वशांति के लिए विश्व के 12 देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने रविवार से रैलिक स्तूप परिसर में तीन दिवसीय बौद्ध…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *