दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त ( Diwali 2021 Lakshmi Puja Ka Shubh Muhurat)
दुनिया के हर कोने में बसे भारतीय आज प्रकाश का सबसे बड़ा उत्सव मनाते हैं। दीपावली प्रकाश और उल्लास का सबसे बड़ा त्योहार है। एक ओर भगवान राम की अयोध्या वापसी का ये उत्सव है और दूसरी और मां लक्ष्मी के आगमन की आस्था इससे गहरे से जुड़ी है। घरों की साफ-सफाई करते दीवाली की तैयारी की जाती है। गृहस्थ लोग शाम को पूजा करते हैं और तो व्यापारी दीवाली की पूजा दोपहर में करते हैं।
आइए जानते हैं 2021 की दीवाली पर आप कब करें पूजा – दीवाली का शुभ मुहूर्त
04 नवंबर 2021, गुरुवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय – शाम 06 बजकर 10 मिनट से लेकर 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
दिवाली 2021 में लक्ष्मी पूजन की अवधि – 1 घंटा 55 मिनट
प्रदोष काल – शाम 05 बजकर 34 मिनट से रात 08 बजकर 10 मिनट तक
वृषभ काल – शाम 06 बजकर 10 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक
दिवाली लक्ष्मी पूजा का महानिशीथ काल मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त – रात 11 बजकर 38 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक (अवधि – 52 मिनट तक)

@religionworldin
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.