RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

दुर्गा पूजा 2020: असम सरकार ने जारी किए दुर्गा पूजा के दिशा निर्देश

दुर्गा पूजा 2020: असम सरकार ने जारी किए दुर्गा पूजा के दिशा निर्देश

दुर्गा पूजा 2020: असम सरकार ने जारी किए दुर्गा पूजा के दिशा निर्देश
Visual Archive

दुर्गा पूजा 2020: असम सरकार ने जारी किए दुर्गा पूजा के दिशा निर्देश

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर; कोरोना महामारी के कारण इस साल दुर्गा पूजा की तैयारी उस तरह की नहीं हो पा रही है जैसी होनी चाहिए. इसके बावजूद राज्य सरकारों ने कई सारी पांबदियो के मद्देनजर दुर्गा पूजा के उत्सव की छूट दे दी है.  असम सराकर ने भी अपने राज्य के लिए प्रोटोकॉल जारी कर दिया है जिसके तहत वो मां का स्वागत औऱ पूजा दोनों कर सकते हैं.



दुर्गा पूजा के लिए जारी किये दिशा निर्देश

असम सराकर ने इस महामारी के बीच दिशानिर्देश जारी किए हैं जिसका पालन हर उस आयोजक को करना होगा जो इस साल दुर्गा पूजा में मां की प्रतिमा को रखेगा.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार पूजा समिति के सभी आयोजकों को इस वर्ष दुर्गा पूजा आयोजन के लिए अपने अपने जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी. साथ ही जिला प्रशासन को कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करना होगा.

यह भी पढ़ें-अक्षरधाम मंदिर : श्रद्धालुओं के लिए खोला गया दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर

क्या हैं नियम

सरकार की तरफ से दिए गए निर्देशों के अनुसार इस साल दुर्गा पूजा के पंडाल विशाल और सभी तरफ से खुले होने चाहिए. कम से कम एक मीटर की दूरी के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए. एक बार में 10 से 30 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं होने चाहिए. मास्क का उपयोग सभी के लिए अनिवार्य होगा. वहीं, पंडाल के प्रवेश और निकास द्वार पर हैंड सेनिटाइजर रखना होगा.



सेनेटाइज करने होंगे पंडाल

राज्य सरकारों के अनुसार दुर्गा पूजा पंडाल एवं आस-पास के क्षेत्रों को दिन में दो बार सेनेटाइज किया जाना चाहिए. सभी स्वयंसेवकों, पुजारियों और आयोजकों को पंचमी के दिन और विसर्जन के बाद अनिवार्य रूप से जांच करवानी होगी. इसके साथ ही इस साल ‘प्रसाद’ या सामुदायिक भोज का कोई वितरण नहीं होगा.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 16, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

नवमी पर कन्या पूजन क्यों किया जाता है? जानिए असली वजह

नवमी पर कन्या पूजन क्यों किया जाता है? जानिए असली वजह नवरात्रि के अंत दिनों — विशेषकर अष्टमी और नवमी — पर किए जाने वाला कन्या पूजन हिंदू…

Read now
Hinduism

पूर्वी भारत के प्रसिद्ध मंदिर

पूर्वी भारत के प्रसिद्ध मंदिर  पूर्वी भारत(India) धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध क्षेत्र है, जहाँ अनेक प्राचीन और भव्य मंदिर(Temple) स्थित हैं। यहाँ कुछ प्रमुख मंदिरों की…

Read now
Hinduism

लोहड़ी 2021: जानिये अर्थ, इतिहास, महत्व और विज्ञान

आज देश भर में  लोहड़ी  मनाई जा रही है. लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले आता है. पंजाब और हरियाणा के लोग इसे बहुत धूम-धाम…

Read now