RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गायत्री परिवार का लखनऊ में नशा मुक्त प्रदेश संकल्प समारोह, 20 हजार लोगों ने नशा छोड़ने का तत्काल लिया प्रण

गायत्री परिवार का लखनऊ में नशा मुक्त प्रदेश संकल्प समारोह, 20 हजार लोगों ने नशा छोड़ने का तत्काल लिया प्रण

गायत्री परिवार का लखनऊ में नशा मुक्त प्रदेश संकल्प समारोह, 20 हजार लोगों ने नशा छोड़ने का तत्काल लिया प्रण
Visual Archive

गायत्री परिवार का लखनऊ में नशा मुक्त प्रदेश संकल्प समारोह, 20 हजार लोगों ने नशा छोड़ने का तत्काल लिया प्रण

गायत्री परिवार का लखनऊ में नशा मुक्त प्रदेश संकल्प समारोह, 20 हजार लोगों ने नशा छोड़ने का तत्काल लिया प्रण

लखनऊ, 9 अप्रैल। गायत्री परिवार के नशा मुक्त, उत्तर प्रदेश अभियान में राज्य सरकार भी पूरी मदद करेगी। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। सीएम ने कहा कि अगर इस अभियान में जन सहभागिता बन जाए, तो संकल्प को सिद्ध होने से कोई नहीं रोक सकता है। अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से रमाबाई रैली स्थल पर आयोजित नशा मुक्त उत्तर प्रदेश संकल्प समारोह के तहत जनजागरण रैली निकाली गई। रैली में भारी संख्या में लोग जुटे।

रैली की शुरुआत गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने हरी झंडी दिखाकर की। आशियाना के रमाबाई मैदान से सुबह निकली रैली में हजारों की तादाद में स्कूली बच्चे, महिलाएं और पुरुष एलडीए कॉलोनी, पराग डेरी, चुंगी आशियाना से बंगलाबाजार होते हुए रमाबाई मैदान पहुंचे. वाहनों में सजी झांकियां भी इसमें शामिल थीं. इसमें पान मसाला, सिगरेट, तम्बाकू और शराब पीने से होने वाली बीमारियां और उसके नुकसान बताए गए। जिसका प्रभाव भी तुरंत देखा गया। कार्यक्रम में ही आए बीस हजार लोगों ने नशा छोड़ने का प्रण ले लिया।

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अलावा उत्तराखंड से आए गायत्री परिवार के लगभग 20 हजार सदस्यों ने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से प्रदेश में संचालित सभी प्रकार के नशे सम्बंधी व्यवसाय पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। पावर हाउस चौराहे पर मंत्री स्वाती सिंह ने फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया।

रमाबाई रैली स्थल पर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित नशा मुक्ति संकल्प समारोह में राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई लोग मौजूद रहे। समारोह की मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दीप जलाकर शुरुआत की। सीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान नशामुक्ति अभियान की दिशा में एक कदम है।

गायत्री परिवार द्वारा आयोजित नशा मुक्त उत्तर प्रदेश संकल्प समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कड़े निर्देश दिए हैं कि किसी भी धार्मिक स्थल, स्कूल और हॉस्पिटल के पास शराब की दुकानें न खुलें. साथ ही प्रदेश सरकार ने हाईवे के किनारे शराब की दुकानें हटवाने का काम किया है।

गायत्री परिवार ने 2022 तक यूपी को नशामुक्त करने का संकल्प लिया है. कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल राम नाईक ने गायत्री परिवार के अभियान की तारीफ की.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 9, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

गायत्री तीर्थ शांतिकुज|वसंत पर्व आगाज के साथ गायत्री तीर्थ शांतिकुज का “स्वर्ण जयंती वर्ष प्रारंभ”

आचार्यश्री के आध्यात्मिक जन्मदिवस पर “आपके द्वार-पहुंचा हरिद्वार” को विस्तार करने का लिया संकल्प आचार्यश्री के आध्यात्मिक जन्मदिवस पर आपके द्वार-पहुंचा हरिद्वार को विस्तार करने का लिया संकल्प…

Read now
Hinduism

अयोध्या :श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तैयारियां पूरी

अयोध्या, 4 अगस्त: अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए तैयार है. अयोध्या में जहां रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी…

Read now
Hinduism

“माता की बाड़ी” से बचाएंगे गायत्री परिवार के कार्यकर्ता विलुप्त हो रही प्रजातियों के पौधे

“माता की बाड़ी” से बचाएंगे गायत्री परिवार के कार्यकर्ता विलुप्त हो रही प्रजातियों के पौधे पर्यावरण के लिए नवाचार : माता की बाड़ी से बचाएंगे विलुप्त हो रही…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *